'झूठ,लालच और फरेब...,'आरजे महवश ने इशारों- इशारों में किस पर साधा निशाना? फैंस ने धनश्री वर्मा का किया जिक्र

आरजे महवश
आरजे महवश ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट (photo credit: instagram/rj.mahvash,,dhanashree9)

RJ Mahvash target Dhanashree Verma : एक्ट्रेस धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का रिश्ता पिछले कुछ समय से चर्चा में है। दोनों के तलाक के बारे में अक्सर खबरें आती रहती हैं, फैंस भी इस रिश्ते का अंतिम निर्णय जानने के लिए उत्सुक हैं। तलाक की खबरों के बाद से सोशल मीडिया वर्ग दो भागों में बंट गया है, एक वर्ग चाहता है कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल आपसी अनबन खत्म करके फिर से एक हो जाएं। वहीं एक वर्ग का मानना है कि धनश्री वर्मा, युजी का सिर्फ यूज कर रही हैं तो इन दोनों को अलग हो जाना चाहिए।

Ad

आज यानि (20 मार्च) को दोनों के रिश्ते का अंतिम फैसला आएगा। इन सबके बीच युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसा शेयर किया, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फैंस का मानना है कि उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए अप्रत्यक्ष रुप से धनश्री वर्मा पर निशाना साधा है। आपको दिखाते हैं आरजे महवश की नई पोस्ट।

आरजे महवश ने इशारों- इशारों में किस पर साधा निशाना

आरजे महवश ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी करीब सात से आठ तस्वीरें शेयर की हैं। आरजे महवश सिंपल सी ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं महवश की तस्वीरों से ज्यादा खास उनकी पोस्ट का कैप्शन है, महवश ने पोस्ट के कैप्शन पर लिखा कि झूठ, लालच और फरेब से परे हैं, खुदा का शुक्र है आज भी खडे हैं। फैंस आरजे की पोस्ट के कैप्शन को धनश्री वर्मा से जोड़ रहे हैं। फैंस का मानना है कि उन्होंने अपने कैप्शन के जरिए धनश्री वर्मा पर निशाना साधा है।

Ad

धनश्री वर्मा से जुड़े कमेंट

एक फैन ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि कैप्शन तो धनश्री के लिए है ना सच सच बताना, वहीं एक अन्य फैन ने लिखा कि ये डॉयवोर्स से पहले धनश्री के लिए ही कैप्शन है। गौरतलब है कि आज धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के रिश्ते का अंतिम निर्णय आने वाला है। कल शाम को भी युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा को एक साथ स्पॉट किया गया था। हालांकि दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त मानते हैं।

फैंस ने किए कमेंट (photo credit: instagram/rj.mahvash)
फैंस ने किए कमेंट (photo credit: instagram/rj.mahvash)

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications