RJ Mahvash about her favorite men: यूट्यूबर स्टार आरजे महवश इन दिनों सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ महीनों से युजवेंद्र चहल के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है। आरजे महवश अक्सर अपने पोस्ट को कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। जब से युजवेंद्र चहल के साथ उनके लिंकअप की खबरें हैं तब से उनके पोस्ट को लोग धनश्री वर्मा से जोड़कर देखते हैं। हमेशा चेहरे पर खुशी दिखाने वालीं आरजे महवश ने कई जिंदगी में कई गम झेले हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि उनके मंगेतर ने उन्हें तीन बार धोखा दिया, वहीं एक इंटरव्यू में महवश ने यह भी बताया था कि वह पूरी तरह से सिंगल हैं। फिर अक्सर युजवेंद्र चहल के इर्द- गिर्द दिखने की वजह से फैंस उन्हें ट्रोल कर चुके है। युजवेंद्र चहल और महवश को एक साथ देख फैंस का मानना है कि दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं वहीं आरजे महवश की माने तो वो और युजी एक अच्छे दोस्त तक सीमित है। इसी बीच आरजे महवश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपने पसंदीदा लड़के के बारे में बताती हुईं नजर आ रही हैं। आपको दिखाते हैं वीडियो।
आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया अपना पसंदीदा लड़का
शनिवार शाम आरजे महवश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपने पसंदीदा लड़के के बारे में बात करती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो में महवश कहती हैं, कि हम हिंदुस्तानी लड़कियों को थोड़े डार्क कलर के लड़के पसंद हैं, जैसे चाय में अदरक पड़ने के बाद उसका स्वाद दोगुना हो जाता है, उसी तरह अगर बंदे का कलर थोड़ा डार्क, सांवला हो तो खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।
आरजे महवश का यह वीडियो देख फैंस ढ़ेरों कमेंट्स कर रहे हैं, युजवेंद्र चहल के नाम से कमेंट्स बॉक्स भरा हुआ है। एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि डॉयरेक्ट बोलो ना चहल भाई पसंद हैं, वहीं एक अन्य ने लिखा कि कोई कुछ नहीं बोलेगा इनडायरेक्टली अपने चहल भाई के लिए बोला जा रहा है। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा कि इसीलिए चहल भाई ने सनस्क्रीम लगाना बंद कर दिया।
