आईपीएल में रोहित शर्मा की कप्तान के तौर पर विरासत को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया, दिग्गज ने बताई उनकी सबसे बड़ी खासियत

IPL 2023: Eliminator - Lucknow Super Giants v Mumbai Indians
IPL 2023: Eliminator - Lucknow Super Giants v Mumbai Indians

आईपीएल (IPL) 2024 को शुरू होने में अब से बस कुछ ही दिनों का समय बाक़ी है और टूर्नामेंट के आगाज से पहले चर्चाओं का दौर जारी है। इस बीच पांच बार के आईपीएल चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उथप्पा ने कहा कि रोहित ने कप्तानी के मामले में कई सारी बारीकियां दिग्गज कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) से सीखी हैं, साथ ही उनकी सबसे बड़ी खासियत है कि वह निश्चिन्त रहते हैं।

रोहित शर्मा ने आईपीएल में 2013 में खेले गए सीजन के बीच में कप्तानी संभाली थी और उसी सीजन टीम को अपना पहला ख़िताब दिलवाया। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने उनकी अगुवाई में कामयाबी की नई कहानी लिखी और फ्रेंचाइजी ने कुल पांच ख़िताब जीते। हालाँकि, इस सीजन से पहले एमआई ने बड़ा फैसला लिया और रोहित को कप्तानी के पद से हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाया है, जिनकी अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने साल 2022 में ख़िताब जीता था, जबकि 2023 के सीजन में फाइनल खेला था।

आईपीएल 2024 से पहले Jio Cinema पर रोहित शर्मा की कप्तानी की विरासत पर चर्चा हुई। इस सम्बन्ध में एक्सपर्ट पैनल में शामिल रॉबिन उथप्पा ने कहा,

हमें यह भी याद रखना चाहिए कि वह डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे जिसने 2009 में आईपीएल जीता था। उन्हें अहसास था कि जीतने के लिए क्या करना पड़ता है। वह उस टीम का भी अभिन्न हिस्सा थे। रोहित के बारे में एक बात यह है कि वह बहुत आत्मविश्वासी व्यक्ति हैं। निश्चिंतता उनके लिए जीवन का एक तरीका है। एक कप्तान के रूप में उन्होंने एमएस (धोनी) से काफी बारीकियां सीखीं। लेकिन उन्होंने इसमें अपना टच जोड़ा है और इसे अपना बना लिया है। वह मैदान पर अपनी भावनाओं को दिखाने से डरते नहीं हैं। यह रोहित के लिए बहुत ही अनोखा है। यह केवल कुछ ऐसा है जो वह करते हैं।

Quick Links