रोहित शर्मा की IPL सैलरी में आ चुका है बड़ा अंतर; जानिए हर सीजन कितना पैसा कमाया 

Neeraj
Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty
Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty

Rohit Sharma IPL salary 2008 to 2025: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा पहले सीजन से ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेल रहे हैं। उन्होंने पहले तीन सीजन डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले थे और तब वह शुद्ध ऑलराउंडर हुआ करते थे। इसी टीम के लिए खेलते हुए रोहित ने हैट्रिक भी ली थी। 2011 में रोहित मुंबई इंडियंस आए और 2013 में टीम के कप्तान बन गए। तब से लेकर अब तक रोहित इसी टीम के लिए खेल रहे हैं और लगातार रिटेन होते आ रहे हैं।

Ad
Ad

रोहित ने अपने अब तक के इस सफर में खूब कमाई भी की है। रोहित अब तक IPL में सैलरी के रूप में 200 करोड़ के करीब धनराशि कमा चुके हैं। उनकी गिनती इस लीग में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले खिलाड़ियों में से एक के रूप में होती है। आइए जानते हैं पहले सीजन से लेकर अब तक रोहित की IPL में सैलरी क्या रही है।

IPL के हर सीजन में रोहित शर्मा की सैलरी

पहले सीजन में ही करोड़पति बने थे रोहित

रोहित को पहले सीजन की नीलामी में डेक्कन चार्जर्स ने 750000 लाख यूएस डॉलर में खरीदा था। उस समय के डॉलर के भारतीय रुपये के दाम के हिसाब से देखें तो रोहित को लगभग 3.2 करोड़ रुपये मिले थे। इसी सैलरी में उन्होंने चार्जर्स के साथ तीन सीजन खेले और एक बार चैंपियन भी बने।

2011 में मुंबई इंडियंस ने खेला बड़ा दांव

2011 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने रोहित दो 2 मिलियन यूएस डॉलर में खरीदा था। उस समय के रेट के हिसाब से यह लगभग 9.20 करोड़ रूपये होते थे। इस दाम में रोहित लगातार तीन सीजन खेले।

2014 से लगातार हो रहा है रिटेंशन

2014 से अब तक रोहित लगातार रिटेन होते आए हैं। 2014 से लेकर 2017 तक MI ने उन्हें 12.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। 2018 से लेकर 2021 सीजन के लिए रोहित को 15 करोड़ रूपये की कीमत में रिटेन किया गया। 2022 से लेकर 2024 तक के लिए वो 16 करोड़ रुपये में रिटेन हुए। आगामी सीजन के लिए उन्हें 16.30 करोड़ रूपये में रिटेन किया गया है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications