रोहित शर्मा ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, ICC टूर्नामेंट में बड़ा कारनामा; बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान

Neeraj
New Zealand v India - ICC Champions Trophy 2025 - Source: Getty
New Zealand v India - ICC Champions Trophy 2025 - Source: Getty

Rohit Sharma big achievement in ICC tournament: भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कुछ समय पहले तक काफी बातचीत हो रही थी। कई लोग उन्हें टीम इंडिया की कप्तानी से हटाने की भी मांग कर रहे थे, लेकिन अब रोहित की कप्तानी में भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंच चुका है। फाइनल में जाने के लिए भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराया और एक बहुत बड़ी बाधा भी पार की। ऑस्ट्रेलिया के सामने ही 2023 के वनडे विश्व कप फाइनल में भारत को हार मिली थी जिसका दर्द आज तक भारतीय फैंस को याद होगा। भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचते ही कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी दर्ज हो गई है।

Ad

रोहित ICC के सभी चार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। 2023 में ही भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप का फाइनल भी खेला था और यहां भी ऑस्ट्रेलिया से ही हारे थे। 2024 में भारतीय टीम टी-20 विश्व कप की विजेता बनी थी और रोहित इस टीम के कप्तान रहे थे। भारतीय टीम ने 2007 के बाद पहली बार टी-20 विश्व कप जीतने में सफलता हासिल की थी। अब 2025 में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलने के लिए तैयार है। यह सभी काम रोहित के कप्तान रहते हुए ही हुए हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज भी सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने ICC के तीन खिताब अपने नाम किए हैं। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी तीनों जीत चुकी है। वर्ल्ड टेक्स्ट चैंपियनशिप की शुरुआत तो काफी बाद में हुई थी। इसके पहले तक इन्हीं तीन टूर्नामेंट को ही ICC का प्रमुख टूर्नामेंट माना जाता रहा। इन तीनों टूर्नामेंट में धोनी ने जो सफलता हासिल की वह दुनिया का कोई और कप्तान हासिल नहीं कर पाया। रिकी पोंटिंग भी ICC टूर्नामेंट में काफी सफल कप्तान रहे लेकिन उन्हें टी-20 विश्व कप जीतने की सफलता नहीं मिली थी।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications