IPL 2023 - रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में बनाया बहुत बड़ा रिकॉर्ड...आज तक कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि (Photo Credit - IPLT20)
रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि (Photo Credit - IPLT20)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईपीएल (IPL) का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। छक्के लगाने के मामले में एक बड़ा कीर्तिमान उन्होंने बना दिया है। रोहित शर्मा अब आईपीएल में 250 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। आज तक कोई दूसरा भारतीय बल्लेबाज ये कारनामा नहीं कर पाया है।

रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सिर्फ 27 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 44 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान तीसरा छक्का लगाते ही उन्होंने छक्कों के मामले में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

रोहित शर्मा IPL में 250 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

रोहित शर्मा अब आईपीएल में 250 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं ओवरऑल छक्के लगाने के मामले में वो तीसरे पायदान पर आ गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड आरसीबी के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल ने 141 पारियों में 357 छक्के लगाए थे। वहीं एबी डीविलियर्स ने 170 पारियों में 251 छक्के जड़े थे, जबकि रोहित शर्मा ने 228 पारियों में अपने 250 छक्के पूरे किए। चौथे नंबर पर कप्तान एम एस धोनी हैं जिन्होंने 210 पारियों में अभी तक 235 छक्के लगाए हैं। वहीं विराट कोहली ने 221 पारियों में 229 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में सुरेश रैना का नाम भी है जिन्होंने 200 पारियों में 203 छक्के लगाए थे।

रोहित शर्मा की अगर बात करें तो वो अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ना केवल आईपीएल बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी काफी छक्के लगाए हैं। भारत की तरफ से एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम ही है। उन्होंने कई धुआंधार पारियां अपने करियर के दौरान खेली हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता