IPL में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा

रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सीएसके के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को पीछे छोड़ दिया है। रोहित अब आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

पिछले कुछ सालों में भारत की यह टी20 लीग दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक के रूप में उभरी है। आईपीएल में खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होती है और निश्चित रूप से यह दुनिया की किसी भी टी20 लीग में सबसे ज्यादा है।

आईपीएल में विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा और कुछ अन्य खिलाड़ियों को बड़ी रकम मिलती है। आईपीएल 2023 के लिए भी नीलामी हो चुकी है और इसमें इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है।

आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ एक ताजा रिपोर्ट जारी की है जिसमें उन दस खिलाड़ियों की लिस्ट साझा की है जो लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दो सबसे सफल कप्तान आईपीएल इतिहास के दो सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में शामिल हैं।

अभी तक धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी थे लेकिन अब इस लिस्ट में रोहित शर्मा ने कमाई के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा 2011 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे जिसके बाद से ही उन्होंने फ्रेंचाइज़ी के लिए शीर्ष क्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को सबसे अधिक 5 आईपीएल खिताब दिलाए हैं। उन्होंने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। इस लिस्ट के अनुसार उन्होंने अभी तक आईपीएल में 178.6 करोड़ की कमाई की है।

आईपीएल इतिहास में कमाई करने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ी:

1) रोहित शर्मा - 178.6 करोड़

2) एमएस धोनी - 176.84 करोड़

3) विराट कोहली - 173.2 करोड़

4) सुरेश रैना - 110 करोड़

5) रविंद्र जडेजा - 109 करोड़

6) सुनील नारेन - 107.2 करोड़

7) एबी डीविलियर्स - 102.5 करोड़

8) गौतम गंभीर - 94.62 करोड़

9) शिखर धवन - 91.8 करोड़

10) दिनेश कार्तिक - 86.92 करोड़

Quick Links

App download animated image Get the free App now