'मैंने संन्यास ले लिया है...',IPL 2025 रिटेंशन लिस्ट सामने आने के बाद रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

Photo Credit: X@mipaltan
Photo Credit: X@mipaltan

Rohit Sharma's first Reaction After Retention list announcement: IPL 2025 मेगा ऑक्शन का आयोजन नवंबर में होने की उम्मीद है। ऑक्शन से पहले 31 अक्टूबर को सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपी। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने पांच खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखने का फैसला लिया है। रोहित शर्मा फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए जाने पर खुश नजर आए। मुंबई ने उनके अलावा हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को रिटेन किया है।

Ad

मुंबई द्वारा रिटेन करने पर रोहित शर्मा ने दी अहम प्रतिक्रिया

आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा था। टीम सिर्फ 4 मुकाबलों में जीत हासिल कर पाई थी और अंक तालिका में सबसे आखिरी पायदान पर रही थी। हालांकि, इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने अपने कोर ग्रुप पर भरोसा जताया है।

आगामी सीजन के लिए भी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने पर रोहित शर्मा ने जारी वीडियो में कहा, 'मैंने मुंबई इंडियंस के लिए बहुत क्रिकेट खेला है। मुंबई वह जगह है जहां मैंने अपना क्रिकेट करियर शुरू किया है। इसलिए, यह शहर बहुत-बहुत खास है। मैं यहां आकर खुश हूं। पिछले दो या तीन सालों में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। लेकिन हम इसे बदलने के लिए पूरी तरह से दृढ़ हैं। हम एक-दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहेंगे और उम्मीद है कि हम चीजों को बदल पाएंगे।'

मुंबई के पूर्व कप्तान ने आगे कहा,

चूंकि मैं इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुका हूं, इसलिए मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एकदम सही जगह है। जो खिलाड़ी उच्चतम स्तर पर राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए। जब आप नए ऑक्शन में आते हैं और खिलाड़ियों को रिटेन करना शुरू करते हैं तो यह बहुत मुश्किल होता है। मुंबई के साथ, हमने हमेशा खिलाड़ियों के एक मुख्य समूह को बनाए रखने की कोशिश की है। मुझे लगता है कि हम ऑक्शन में अच्छी रकम लेकर जा रहे हैं और खिलाड़ियों का एक समूह बना सकते हैं, जो हमारे लिए मैच विजेता हो सकते हैं। हम सही कदम आगे बढ़ाएंगे और विरासत को वापस वहीं ले जाएंगे जहां वह है।

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह को 18 करोड़ में रिटेन किया है। सूर्यकुमार यादव टीम के दूसरे रिटेंशन रहे, जिन्हें 16.35 करोड़ मिलेंगे। हार्दिक पांड्या को भी इसी कीमत पर रिटेन किया गया है। रोहित शर्मा 16.30 करोड़ में रिटेन हुए हैं, जबकि तिलक वर्मा को 8 करोड़ की राशि मिली है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications