रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मुंबई इंडियंस टीम (Mumbai Indians) के साथ अपने 12 साल पूरे होने पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। रोहित शर्मा पिछले 12 साल से मुंबई इंडियंस के साथ खेल रहे हैं और उन्होंने इसे एक एक्साइटिंग और इमोशनल जर्नी बताया है।रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का आगाज डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद टीम के साथ किया था। वो लगातार तीन सीजन तक डेक्कन चार्जर्स की टीम का हिस्सा रहे और उसके बाद साल 2011 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 9.2 करोड़ की रकम में हासिल कर लिया था। इसके बाद रोहित शर्मा का रुतबा मुंबई इंडियंस टीम में बढ़ता चला गया। साल 2013 में रिकी पोंटिंग को हटाकर उन्हें मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया और उन्होंने इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा ने कप्तान बनने के पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बना दिया और उसके बाद चार और ट्रॉफी टीम को दिलाई। कुल मिलाकर रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता।हमने इन 12 सालों के दौरान मिलकर काफी कुछ हासिल किया - रोहित शर्मारोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस के साथ 12 साल पूरे हो चुके हैं और इस मौके पर उन्होंने काफी भावुक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि मुंबई इंडियंस के साथ 12 साल हो गए हैं। ये मेरे लिए काफी एक्साइटिंग और इमोशनल जर्नी रहा। हमने कई सारे दिग्गजों, युवा प्लेयर्स और पलटन के साथ मिलकर काफी कुछ हासिल किया है। मुंबई इंडियंस मेरी फैमिली है और मैं अपने साथी खिलाड़ियों, फैंस और मैनेजमेंट का आभार प्रकट करना चाहता हूं। मैं और ज्यादा यादगार लम्हे और अपनी पलटन के चेहरों पर मुस्कान लाने की कोशिश करूंगा। View this post on Instagram Instagram Postआपको बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का खिताब जीता था। कप्तान रोहित आगामी सीजन में एक और ट्रॉफी टीम को दिलाना चाहेंगे।