रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान! हो सकता है बड़ा बदलाव; जानें खास वजह 

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Photo Credit_X/@CricCrazyJohns)
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Photo Credit: X/@CricCrazyJohns)

Rohit Sharma could become Mumbai Indians captain again: वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे हाई प्रोफाइल टी20 लीग की कामयाब टीमों में से एक मुंबई इंडियंस अक्सर ही चर्चा का केंद्र रही है। नीली जर्सी वाली ये टीम आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में शुमार है, जिसने चेन्नई सुपर किंग्स के बराबर 5 खिताब अपने नाम किए हैं। मुंबई इंडियंस फैंस की सबसे चहेती टीम मानी जाती है, क्योंकि इस टीम में स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा मौजूद हैं।

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को अपनी लीडरशिप में 5 खिताब दिलाए लेकिन अपने इसी सबसे सर्वश्रेष्ठ कप्तान को फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 सीजन के शुरू होने से पहले कप्तानी से बाहर का रास्ता दिखाकर हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौंप दी थी। हिटमैन को जिस तरह से कप्तानी से हटाया गया, उस बात ने मुंबई इंडियंस के फैंस को जबरदस्त झटका दिया और वो टीम के विरोध में खड़े हो गए।

रोहित शर्मा की होगी बतौर कप्तान वापसी!

हालांकि, अब मुंबई इंडियंस के फैंस एक बार फिर से अपने फेवरेट रोहित को बतौर कप्तान देख सकते हैं। जी हां... आईपीएल में पिछले 4 सीजन से संघर्ष कर रही ब्लू आर्मी की कप्तानी एक बार फिर से रोहित शर्मा थाम सकते हैं, क्योंकि टीम के साथ एक बहुत ही खास संयोग बन रहा है।

महेला जयवर्धने के साथ रोहित शर्मा दिला चुके हैं 3 खिताब

हिटमैन को फिर से कप्तानी क्यों सौंपी जा सकती है, इसकी एक खास वजह बन रही है। तो चलिए आपको इस संभावना के पीछे की कहानी बताते हैं। दरअसल हाल ही में मुंबई इंडियंस ने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे महेला जयवर्धने को फिर से टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। जयवर्धने को मुख्य कोच के रूप में चुनने के बाद, रोहित के कप्तान बनने की चर्चा फिर से शुरू हो गई है।

जयवर्धने और रोहित की जुगलबंदी मुंबई इंडियंस को 3 खिताब दिलवा चुकी है। मुंबई पलटन ने 2017 में जयवर्धने-रोहित की जोड़ी के साथ खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद इन दोनों की जुगलबंदी में 2019 और 2020 के आईपीएल में भी मुंबई को कामयाबी मिली। ऐसे में जयवर्धने की हेड कोच के रूप में वापसी पर अब मुंबई की फ्रेंचाइजी हार्दिक पांड्या को हटाकर रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपने को देख सकती है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
App download animated image Get the free App now