"रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं"

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

निश्चित रूप से रोहित शर्मा सफेद गेंद क्रिकेट में भारत के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा न केवल मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं बल्कि आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा पिछले साल वर्ल्ड कप में पांच शतक जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए। बल्ले से रोहित शर्मा की फॉर्म देखते हुए मुंबई इंडियंस के पूर्व बल्लेबाज और कोच रिकी पोंटिंग ने तारीफ की है। रिकी पोंटिंग ने रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बताया।

Ad

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट से बातचीत करते हुए पोंटिंग ने कहा कि रोहित शर्मा इस सीजन मुंबई इंडियंस के सबसे खतरनाक खिलाड़ी हैं। वह विश्व के प्रीमियर टी20 बल्लेबाजों में से एक हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो या आईपीएल, उनका रिकॉर्ड आउटस्टैंडिंग है। शायद इस समय वह करियर के बेस्ट फॉर्म में हैं और उनसे पार पाना काफी मुश्किल है।

यह भी पढ़ें: 3 टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी जो आईपीएल में सफल रहे थे

रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तान भी हैं

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

आईपीएल में रोहित शर्मा बल्लेबाजी के अलावा कप्तानी भी शानदार करते हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने चार बार खिताब हासिल किया है। इस बार मुंबई इंडियंस डिफेंडिंग चैम्पियन हैं। रोहित शर्मा बल्लेबाजी और फील्डिंग दोनों में शांत भाव से मैदान पर खड़े होते हैं।

मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड यूएई के मैदानों पर अच्छा नहीं है। वहां 2014 के शुरुआती चरण में मुंबई इंडियंस ने पांच मैच खेले और सभी में हार का सामना किया। इस साल की शुरुआत में रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए अंतिम दो गेंदों पर दो लगातार छक्के जड़कर मैच समाप्त किया था। आईपीएल की शुरुआत में मुंबई इंडियंस ही पहला मैच खेलेगी। सामने चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम होगी जिन्हें पिछले सीजन फाइनल में पराजय का सामना करना पड़ा था। देखना होगा इस बार मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा क्या करते हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications