"रोहित शर्मा के कप्तानी का अंदाज लगभग एम एस धोनी के जैसा है"

Nitesh
रोहित शर्मा और एम एस धोनी आईपीएल के दो सबसे सफल कप्तान हैं
रोहित शर्मा और एम एस धोनी आईपीएल के दो सबसे सफल कप्तान हैं

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने कप्तानी के मामले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को एम एस धोनी के जैसा बताया है। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा और एम एस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी मिलती-जुलती है। आकाश चोपड़ा ने कहा कि रोहित शर्मा भी लगभग एम एस धोनी जैसी कप्तानी करते हैं।

Ad

विराट कोहली ने वर्ल्ड कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि उनकी जगह पर रोहित शर्मा को टी20 का कप्तान बनाया जाएगा। वो इस रेस में सबसे आगे हैं।

रोहित शर्मा गेम में हमेशा दो-तीन कदम आगे रहते हैं - आकाश चोपड़ा

अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा को एम एस धोनी के जैसा कप्तान बताया। उन्होंने कहा "गेम को रीड करने के मामले में रोहित शर्मा एकदम एम एस धोनी जैसे हैं। एम एस धोनी गेम को थोड़ा चलने देने देते हैं। जबकि रोहित शर्मा ज्यादातर गेम को कंट्रोल करते हैं। रोहित शर्मा के पास काफी एक्सपीरियंस हैं और इनका दिमाग काफी तेजी से चलता है। मैं इनके दिमाग का कायल हूं। वो खेल को काफी अच्छी तरह से पढ़ते हैं और 2-3 कदम हमेशा आगे रहते हैं।"

रोहित शर्मा काफी सफल कप्तान हैं
रोहित शर्मा काफी सफल कप्तान हैं

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा "रोहित शर्मा अपने खिलाड़ियों की योग्यता का पूरा फायदा उठाते हैं और ऐसा उन्होंने कई बार किया है। एक कप्तान के तौर पर उनके ऊपर मुझे शक ही नहीं है। आईपीएल में वो काफी अच्छी कप्तानी करते हैं और भारतीय टीम में भी उनकी लीडरशिप पर कोई सवाल नहीं रहने वाला है।"

रोहित शर्मा की अगर बात करें तो अभी तक उन्होंने कप्तान के तौर पर पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। इसके अलावा अपनी कप्तानी में वो टीम इंडिया को निदहास ट्रॉफी और एशिया कप में जीत दिला चुके हैं। वो अपनी कप्तानी में इंडियन टीम को काफी आगे तक ले जा सकते हैं। वहीं कोहली ने भारत के लिए कुल 45 मैचों में कप्तानी की जिसमें से 27 में भारतीय टीम को जीत मिली।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications