IPL में सफर समाप्त होते ही छुट्टी मनाने मालदीव पहुंचे रोहित शर्मा, पत्नी के साथ शेयर किया खूबसूरत फोटो

Neeraj
पत्नी के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं रोहित
पत्नी के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं रोहित

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी टीम का सफर समाप्त होने के बाद छुट्टियों पर निकल गए हैं। फिलहाल वह अपनी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रितिका के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

Ad

रोहित ने जो फोटो शेयर किया है उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि अगले कुछ दिनों तक उन्हें इसकी जरूरत है।

Ad

रोहित की अगुवाई में मुंबई का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब मुंबई की टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही। इस सीजन मुंबई को केवल चार ही मैचों में जीत मिली और उन्होंने 10 मैचों में हार का सामना किया था। लीग का पहला हाफ समाप्त होने तक ही मुंबई के प्ले-ऑफ में जाने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी थी। पहले आठ मैच लगातार हारने के बाद मुंबई को नौवें मैच में सीजन की पहली जीत मिली थी।

अपने प्रदर्शन को लेकर भी सवालों के घेरे में रहे रोहित

Ad

टीम के खराब प्रदर्शन के अलावा रोहित के खुद के प्रदर्शन पर भी काफी सवाल खड़े हुए। पूरे सीजन रोहित बड़ा स्कोर बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। रोहित ने इस सीजन खेले 14 मैचों में केवल 268 रन ही बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला। रोहित ने अपने रन 20 से कम की औसत से बनाए थे।

ऐसा पहली बार हुआ है कि पूरे सीजन में रोहित एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। जून की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में रोहित खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से आराम मांगा था और अब वह सीधे जुलाई में इंग्लैंड में भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications