मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में से रहे हैं। खेल की सीमित प्रारूप में उनकी बल्लेबाजी एक अलग स्तर पर होती है। अगर कोई बल्लेबाज, विराट कोहली के स्तर का है तो वह निश्चित ही रोहित शर्मा है। जब से उन्होंने भारतीय टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज खेलना शुरू किया है, तब से उनका प्रदर्शन बेहतर हुआ है। उनकी मौजूदा फॉर्म शानदार है जिस कारण रोहित निरन्तर रन बनाने में सफल रहे हैं।
T20 में उनके नाम चार शतक हैं जो कि एक असाधारण रिकॉर्ड है। उनके आईपीएल रिकॉर्ड भी अद्भुत हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2013 से मुंबई टीम की कप्तानी की और उनकी टीम ने तीन खिताब जीते। इस बीच रोहित ने दिखाया है कि उनके पास किसी भी टीम की कप्तानी करने की क्षमता है। ऐसी टीम को संभालना आसान नहीं है, जिसमें इतने सारे स्टार खिलाड़ी हों। मगर रोहित शर्मा ने यह करके दिखाया है।
अब बात करते है आईपीएल के उन 3 रिकॉर्ड के बारे में जिन्हें रोहित शर्मा इस सत्र में तोड़ सकते हैं:
# 3 दो सौ छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी:
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में, रोहित ने अपने छक्कों के साथ कई रिकॉर्ड तोड़े हैं लेकिन अब समय है कि वह आईपीएल में भी ऐसा करें। क्रिस गेल के नाम सबसे ज्यादा 292 छक्के हैं।
हालांकि यह बहुत दूर की बात है, रोहित आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं। फिलहाल दौड़ में तीन भारतीय हैं। एमएस धोनी 186 छक्कों के साथ थोड़ा आगे हैं, सुरेश रैना 185 के साथ धोनी के पीछे हैं और फिर रोहित शर्मा 184 छक्कों के साथ आते हैं।
अगर रोहित शर्मा ने धोनी और रैना से पहले 16 और छक्के मारे तो फिर वह 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। हमने देखा है कि रोहित शर्मा के पास बड़े शॉट लगाने की क्षमता है और अगर वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन जाते हैं तो इसमें आश्चर्य नहीं होगा।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।