रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

Ad

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वर्ल्ड क्रिकेट में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। हर प्रारूप में रोहित शर्मा का बल्ला समान रूप से चलता है। टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर आने के बाद रोहित शर्मा का प्रदर्शन उम्दा रहा है और विपक्षी टीमों के लिए रोहित शर्मा सिरदर्द साबित हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ अगले टेस्ट मैच में उनके पास एक रिकॉर्ड हासिल करने का सुनहरा मौका है।

विश्व क्रिकेट में रोहित शर्मा का नाम छक्के मारने के लिए भी जाना जाता है और उछाल वाली शॉर्ट गेंद को वह आसानी से छह रन के लिए सीमा रेखा से बाहर भेज देते हैं। सिडनी टेस्ट मैच में एक भी छक्का जड़ते हुए वह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक कुल 99 छक्के जड़े हैं और तीनों प्रारूप में मिलकर उन्होंने ऐसा किया है। एक छक्का और मारने पर रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 छक्के हो जाएंगे। वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतने छक्के अन्य किसी भी बल्लेबाज ने नहीं लगाए हैं।

रोहित शर्मा टॉप तीन में हैं

विश्व में सभी प्रारूप में मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में रोहित शर्मा का तीसरा स्थान आता है। भारतीय टीम की बात करें, तो वह इस मामले में यहाँ पहले स्थान पर आते हैं। हर प्रारूप में उनके हवाई शॉट मैदान से बाहर जाकर गिरते हैं और रोहित शर्मा के छक्कों को दर्शक भी काफी पसंद करते हैं।

रोहित शर्मा के छक्कों की एक ख़ास बात यह है कि बड़े मैदान से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके बल्ले से निकले हुए शॉट पर गेंद बराबर ट्रेवल करती है। हर मैदान पर उनके छक्के एक जैसे रहते हैं। यही खासियत उन्हें अन्य बल्लेबाजों से अलग बनाती है।

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के आने से टीम इंडिया को मजबूती भी मिलेगी और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के लिए परेशानी भी खड़ी हो सकती है क्योंकि टिकने के बाद उन्हें रोक पाना काफी मुश्किल काम है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications