रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर मिली सफलता को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

Nitesh
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टीम को पांच आईपीएल (IPL) टाइटल जिताने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खुद को इस सफलता का श्रेय नहीं दिया है। रोहित शर्मा ने कहा है कि मुंबई इंडियंस की टीम इतनी सफल इसलिए है क्योंकि टीम के पास कई बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं। रोहित शर्मा के मुताबिक अपने शानदार खिलाड़ियों की वजह से ही मुंबई इतनी बेहतरीन टीम है और इसमें उनका कोई योगदान नहीं है।

Ad

मुंबई इंडियंस की अगर बात करें तो वो आईपीएल की सबसे सफल टीम है। इस टीम ने अभी तक सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल का टाइटल अपने नाम किया है। ये पांचों ही टाइटल मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते हैं। रोहित शर्मा को कप्तान बनाने के बाद मुंबई इंडियंस की किस्मत ही पलट गई।

मुंबई इंडियंस की सफलता में मेरा ज्यादा योगदान नहीं रहा - रोहित शर्मा

कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस की सफलता को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए रोहित शर्मा ने कहा "मुंबई इंडियंस के साथ मैं इसलिए इतनी सफलता हासिल कर पाया क्योंकि हमारे पास कई जबरदस्त प्लेयर थे। ईमानदारी से कहूं तो इस सफलता के पीछे मेरा काफी कम योगदान रहा। मेरे पास जो टीम थी वो काफी शानदार थी। मैं सबसे पहले मैनेजमेंट को क्रेडिट देना चाहता हूं जिन्होंने इतने बेहतरीन खिलाड़ियों को बनाया और इस तरह का माहौल तैयार किया ताकि प्लेयर जाकर परफॉर्म कर सकें।"

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के साथ रोहित शर्मा की सफलता को देखते हुए ही उन्हें भारतीय टीम का कप्तान बनाने की मांग की गई। अब रोहित शर्मा को वनडे और टी20 दोनों का कप्तान बना दिया गया है। पहले उन्हें टी20 की कप्तानी सौंपी गई और अब वनडे में भी लीडरशिप की जिम्मेदारी दी गई है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications