IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?

Neeraj
रोहित शर्मा पर रहेगी मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी (Photo Credit: IPL)
रोहित शर्मा पर रहेगी मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी (Photo Credit: IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की शुरुआत हो चुकी है। लीग के दूसरे ही दिन डबल हेडर खेला जाना है। डबल हेडर के दोपहर वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से होगा। भले ही यह मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन मुंबई को घरेलू मैदान की फीलिंग जरूर मिलने वाली है।

Ad

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का दिल्ली के खिलाफ प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ काफी रन बनाए हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के खिलाफ कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन।

रोहित IPL में दिल्ली के खिलाफ दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 30 मैचों में 32.18 की औसत के साथ 869 रन बनाए हैं। रोहित ने ये रन 130 से अधिक की स्ट्राइक-रेट के साथ बनाए हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ नाबाद 74 के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के साथ कुल पांच अर्धशतक लगाए हैं।

दिल्ली के मुख्य गेंदबाजों के खिलाफ कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?

दिल्ली के लिए शार्दुल ठाकुर मुख्य गेंदबाज होने वाले हैं और वह शुरुआत में ही रोहित को पवेलियन का रास्ता दिखाने की कोशिश करेंगे। शार्दुल के खिलाफ रोहित ने अब तक अच्छी बल्लेबाजी की है। शार्दुल के खिलाफ रोहित ने 32 गेंदों में 45 रन बनाए हैं और केवल एक बार उनका शिकार बने हैं।

अक्षर पटेल दिल्ली के एक और मुख्य गेंदबाज हैं जिनका इस्तेमाल पावरप्ले से लेकर अंत तक कभी भी किया जा सकता है। अक्षर ने खास तौर से पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी की है। रोहित को अक्षर के खिलाफ काफी दिक्कत भी होती दिखी है। अब तक अक्षर के खिलाफ रोहित 44 गेंदों में केवल 33 रन ही बना सके हैं और अक्षर ने दो बार उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया है। अक्षर के खिलाफ 18 डॉट गेंदें खेलने वाले रोहित केवल दो ही बाउंड्री लगा सके हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications