IPL 2023 - एम एस धोनी का ये आखिरी सीजन होगा या नहीं...रोहित शर्मा ने दिया बड़ा जवाब

Nitesh
2019 IPL Final - Mumbai v Chennai
2019 IPL Final - Mumbai v Chennai

आईपीएल 2023 (IPL) को लेकर सबसे बड़ी चर्चा ये है कि क्या ये एम एस धोनी (MS Dhoni) का आखिरी आईपीएल होने वाला है। इसको लेकर अभी तक कई तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं और अब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें नहीं लगता है कि ये एम एस धोनी का आखिरी आईपीएल होगा, क्योंकि वो इतने फिट हैं कि अगले 2-3 साल और खेल सकते हैं।

Ad

दरअसल धोनी ने पिछले साल अपने एक बयान में यह साफ किया था कि वह आईपीएल में अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई के फैंस के सामने खेलना चाहेंगे। इस बार आईपीएल मैचों का आयोजन चेपॉक स्टेडियम में भी होगा और इसी वजह से कई सारे लोगों का मानना है कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है और इसके बाद वो संन्यास ले लेंगे।

हालांकि अभी तक ना तो एम एस धोनी और ना ही सीएसके फ्रेंचाइजी की तरफ से इसको लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट आया है। वहीं रोहित शर्मा का मानना है कि धोनी अभी दो-तीन साल और खेलेंगे।

एम एस धोनी अभी कुछ और सीजन खेलेंगे - रोहित शर्मा

रोहित ने मुंबई इंडियंस के प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा "मैं पिछले 2-3 साल से यही सुन रहा हूं कि ये एम एस धोनी का आखिरी सीजन होने वाला है। मेरे हिसाब से वो इतने फिट हैं कि कुछ सीजन और खेल सकते हैं।"

एमएस धोनी की अगर बात करें तो वो आईपीएल के पहले सीजन से ही इस मेगा लीग का हिस्सा बने हुए हैं। अपने आईपीएल करियर में उन्होंने अब तक 234 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 39.20 की औसत से कुल 4978 रन बनाये हैं। ये रन धोनी ने 135.20 के स्ट्राइक रेट से बनाये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं और नाबाद 84 रन धोनी का सर्वाधिक स्कोर है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications