रोहित शर्मा ने क्यों खाई बारबाडोस की पिच की मिट्टी, हिटमैन ने खुद किया खुलासा

South Africa v India: Final - ICC Men
वर्ल्ड कप जीत के बाद इमोशनल हो गए थे रोहित शर्मा

Rohit Sharma on Barbados Pitch Eating: 29 जून 2024 ये तारीख भारतीय क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा। इसी दिन रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का खिताब अपने नाम किया था। भारत ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद सभी खिलाड़ी काफी इमोशनल नजर आए थे। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा जीत के बाद बारबाडोस के किंग्सटन ओवल पिच की मिट्टी खाते हुए नजर आए थे। रोहित शर्मा ने अब खुद इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

रोहित शर्मा ने क्यों खाई बारबाडोस की मिट्टी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप जीत के बाद के लम्हों को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी बातचीत के दौरान रोहित शर्मा ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने बारबाडोस की पिच की मिट्टी खाई थी। उन्होंने कहा, ‘मैं उन चीजों को बयां नहीं कर सकता और कुछ भी स्क्रिप्टेड नहीं था। यह बस उस पल के साथ हुआ। मैं बारबाडोस और इस पिच को जिदंगी भर याद रखूंगा। इसलिए मैं उसका एक टुकड़ा अपने साथ रखना चाहता था। वह पल मेरे लिए बहुत खास था।’

पिच की याद को अपने साथ हमेशा रखने के लिए रोहित शर्मा ने बारबाडोस की पिच की मिट्टी खाई। दरअसल भारतीय टीम की वर्ल्ड कप जीत के बाद रोहित शर्मा काफी भावुक नजर आए थे। जीत के तुरंत बाद रोहित मैदान पर लेटकर जश्न मना रहे थे। इस दौरान रोहित के आंखों से आंसू भी आ रहे थे।

रोहित शर्मा के अलावा भारतीय टीम का हर खिलाड़ी खुशी से रो रहा था। सभी खिलाड़ी वर्ल्ड कप के जश्न में डूबे हुए थे। बता दें कि भारत ने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। भारत ने इससे पहले साल 2007 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। यह टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण था। दिलचस्प बात यह है कि इस वर्ल्ड कप विनिंग टीम का भी रोहित शर्मा हिस्सा थे।

Quick Links

Edited by SAURAV KUMAR
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications