बेहद दिलचस्प है रोहित शर्मा की लव स्टोरी; इस क्रिकेटर ने दी थी कप्तान को रितिका सजदेह से दूर रहने की हिदायत

rohit sharma
बेहद दिलचस्प है रोहित शर्मा की लव स्टोरी (PC: rohitsharma45 instagram)

Rohit Sharma and Ritika love story: क्रिकेट के मैदान पर करोड़ों फैन्स के दिलों पर राज करने वाले रोहित शर्मा की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नही है। अपनी लव स्टोरी में वह रियल हीरो साबित हुए। करोड़ो फैंस के दिल पर राज करने वाले रोहित शर्मा के दिल पर रितिका राज करती हैं। रोहित शर्मा और रितिका ने छह साल तक एक दूसरे को डेट किया था।

Ad

जिसके बाद रोहित शर्मा ने फिल्मी अंदाज में रितिका को शादी के लिए प्रपोज किया। रितिका के हां करते ही दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के लिए इस रिश्ते को नाम देना आसान नहीं था। यहां तक कि एक भारतीय क्रिकेटर ने रोहित को रितिका से दूर रहने की हिदायत भी दी थी। लेकिन सारी अड़चनों को दूर कर रोहित शर्मा ने रितिका से शादी की और दोनों की प्यारी- सी बेटी है। दोनों हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं।

Ad

6 सालों तक किया डेट फिर की शादी

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का स्पोर्टस से नाता था। वह एक स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थी। क्रिकेट की वजह से ही रोहित और रितिका एक दूसरे से मिले थे। दोनों ने एक- दूसरे को डेट करना शुरू किया। धीरे- धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। रोहित शर्मा ने रितिका को 6 सालों तक डेट किया। बता दें कि जब रोहित और रितिका मिले थे। हांलाकि दोनों एक- दूसरे से मिलते थे। लेकिन शुरुआत में रितिका को रोहित में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी।

युवराज की मुंहबोली बहन है रितिका सजदेह

रितिका युवराज की मुहंबोली बहन हैं और जब युवराज को दोनों के रिश्ते के बारें में भनक लगी। तो युवराज ने रोहित को रितिका से दूर रहने की हिदायत भी दी थी। लंबे समय तक रोहित शर्मा और रितिका सजदेह ने अपने रिश्ते को छुपाकर रखा। साल 2015 में आईपीएल के दौरान रितिका लाइमलाइट में आईं थी।

खास अंदाज में किया था प्रपोज

रोहित शर्मा ने रितिका को छह साल तक डेट करने के बाद खास अंदाज में प्रपोज किया था। रोहित शर्मा ने किसी फेमस होटल या विदेश में ले जाकर प्रपोज करने के बजाय उन्होंने रितिका को बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में घुटने के बल बैठकर रितिका को शादी के लिए प्रपोज किया। बता दें कि रोहित ने रितिका को प्रपोज करने के लिए उस जगह को चुना जहां से उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। रितिका को इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि रोहित उन्हे शादी के प्रपोज करने वाले हैं।

साल 2015 में मुंबई में की थी शादी

रोहित शर्मा और रितिका 13 दिसंबर 2015 को मुंबई के ताज होटल में की। रोहित-रितिका की शादी में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल हुए थे। रितिका ने साल 2018 में एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया। रोहित जब भी मैदान पर खेलते हैं। रितिका हमेशा उनको चीयर अप करती नजर आती हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications