'भाई अब रैपर का भी करियर खाओगे क्या' रोहित शर्मा ने शेयर किया वीडियो, तो फैंस ने कमेंट में लिए मजे

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा की तस्वीर (photo credit: instagram/ rohitsharma45)

Indian Cricketer instagram video: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भले ही उन्होंने बचपन में कितनी गरीबी देखी हो लेकिन अपने संघर्ष और जुनून की वजह से क्रिकेट में उन्होंने अपनी एक अलग जगह बना ली है। क्रिकेट के दम पर उन्होंने दौलत, शोहरत सब कुछ कमाया और आज बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं । रोहित शर्मा क्रिकेट जगत में हिटमैन के नाम से फेमस हैं। देश भर उनके लाखों करोड़ो फैंस हैं।

Ad

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनके करीब 41.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं ,जो अन्य क्रिकेटर्स से बहुत ज्यादा हैं। मजे की बात यह है कि रोहित शर्मा जब भी कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं वह मिनटों में देखते- देखते वायरल हो जाता है। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। हाल ही में रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिस पर फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर वीडियो किया शेयर

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें वह बिल्कुल अलग अंदाज में रैप गाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो के आगे अच्छे- अच्छे रैपर फेल हो जाएं। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ घंटे पहले शेयर हुए इस वीडियो पर अबतक करीब 291,150 लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। वहीं एक फैंस ने वीडियो पर कमेंट कर कहा कि रोहित भाई अब रैपर का भी करियर खाओगे क्या। एक ने लिखा विक्की कौशल को कड़ी टक्कर मिली। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपने अभिनय और मस्ती की वजह से फैंस के फेवरेट हैं।

फैंस ने किए कमेंट (photo credit: instagram/rohitsharma45 )
फैंस ने किए कमेंट (photo credit: instagram/rohitsharma45 )

रोहित शर्मा जितने गंभीर उतने ही खुशमिजाज हैं...

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा क्रिकेट के मैदान पर जितने गंभीर नजर आते हैं उतने ही रियल लाइफ में मजे करते हैं। खेल के समय भी अपने साथी खिलाड़ियों को खूब एंटरटेन करते रहते हैं। विराट कोहली रोहित शर्मा की मिमिक्री बहुत अच्छी करते हैं, सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए टी 20 विश्व कप 2024 के दौरान के जिसमें विराट कोहली रोहित शर्मा की मिमिक्री कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब शेयर और लाइक किए गए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications