3 कारण क्यों रोहित शर्मा को IPL 2025 के बीच हो जाना चाहिए रिटायर 

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा (Photo Credit_iplt20.com)
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा (Photo Credit_iplt20.com)

Why Rohit Sharma Should Retire Mid IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन में सोमवार को मुंबई इंडियंस ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई पलटन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए केकेआर को 8 विकेट से परास्त कर दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई ने खाता खोल दिया है।

Ad

एक तरफ मुंबई इंडियंस को पहली जीत तो मिल गई। लेकिन लगातार तीसरे मैच में भी पूर्व कप्तान रोहित शर्मा फ्लॉप साबित हुए। दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस मैच में भी कुछ खास नहीं कर सके और 13 रन बनाकर चलते बने। हिटमैन लगातार फ्लॉप हो रहे हैं और टीम के लिए बोझ बनते जा रहे हैं। अब इस स्थिति में रोहित शर्मा को संन्यास का ऐलान कर देना चाहिए। चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं वो 3 कारण क्यों रोहित शर्मा को आईपीएल 2025 के बीच में ही संन्यास ले लेना चाहिए।

3. युवा ओपनर को तैयार करने का मिलेगा मौका

आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस को लगातार 2 हार के बाद पहली जीत मिली। पहली जीत के बावजूद टीम के लिए रोहित शर्मा फिर से टेंशन बने। उन्होंने इस मैच में एक बार फिर से बतौर ओपनर अपना दम नहीं दिखाया और 13 रन बनाकर की पवेलियन लौट गए। मुंबई इंडियंस के लिए लगातार 3 मैच में रोहित शर्मा नाकाम रहे हैं। अब रोहित को संन्यास ले लेना चाहिए। ताकि उनकी टीम एक युवा ओपनर बल्लेबाज तैयार कर सके। भविष्य के लिए एक ओपनर बल्लेबाज अभी से तैयार करना जरूरी है।

2. खराब फिटनेस

मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस टीम की जान रहे हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस को कई मैच जिताए हैं। लेकिन रोहित का अब वक्त गुजरा हुआ लग रहा है। वो अब पहले जैसे रंग में नजर नहीं आ रहे हैं। बल्लेबाजी तो ठीक अब तो वो मैदान में फिटनेस को लेकर भी टारगेट किए जा रहे हैं। क्योंकि उनमें टी20 जैसे फास्ट क्रिकेट जैसा फिटनेस नहीं है। ऐसे में रोहित शर्मा को इस फिटनेस को देखते हुए तो संन्यास ले लेना चाहिए।

1. बल्लेबाजी में फ्लॉप

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के इस सीजन में इस टीम की बैटिंग यूनिट की सबसे बड़ी ताकत माने जा रहे हैं। रोहित शर्मा की चैंपियंस ट्रॉफी की फॉर्म में वापसी के बाद से ही काफी उम्मीदें की जा रही थी। लेकिन मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का पहले 3 मैचों में काफी खराब फॉर्म रहा है। वो इस सीजन के अब तक के तीन मैच में 0, 8 और 13 का स्कोर बना सके हैं। यानी वो अब तक 3 पारी में 7 की औसत से सिर्फ 21 रन ही बना पाए हैं। ऐसे में अब रोहित को बीच सीजन ही संन्यास ले लेना चाहिए।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications