रोहित शर्मा अपने लम्बे छक्कों के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल में भी दर्शकों को रोहित शर्मा के बड़े छक्कों की उम्मीद रहेगी। इससे पहले अभ्यास सत्र में ही रोहित शर्मा ने हैरान करने वाला शॉट खेला है। रोहित शर्मा का एक छक्का मैदान से बाहर जा रही बस की छत से जाकर टकराया। मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर से रोहित शर्मा का यह शॉट दिखाया गया।मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो ट्वीट किया और कहा बल्लेबाज छक्का लगाते हैं और लीजेंड्स मैदान से बाहर गेंद को मार देते हैं। हिटमैन ने छक्का मारने के अलावा गेंद को स्टेडियम से बाहर भेजा और चलती हुई बस को हिट किया। मुंबई इंडियंस ने इस छक्के को 95 मीटर का बताया है।यह भी पढ़ें:आईपीएल इतिहास की 3 सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजरोहित शर्मा से होंगी उम्मीदेंमुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से टीम को खासी उम्मीदें रहेंगी। अपने लम्बे छक्कों के लिए रोहित शर्मा जाने जाते हैं और दर्शक भी उनके बड़े शॉट्स का इन्तजार करते रहते हैं।आईपीएल के हर मुकाबले में रोहित शर्मा के बल्ले से रन निकलने की उम्मीद दर्शकों को रहती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोहित शर्मा को सफेद गेंद क्रिकेट में बेस्ट खिलाड़ियों में गिना जाता है।मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में चार बार चैम्पियन बनाया है। यूएई में उनकी टीम पांचवीं बार चैम्पियन बनने के लिए उतरेगी। मुंबई इंडियंस ने पिछली बार ख़िताब जीता था और इस बार यह टीम डिफेंडिंग चैम्पियन की भूमिका में है। अबुधाबी में मुंबई इंडियंस रुकी हुई है और वहीँ टीम की प्रैक्टिस चल रही है।🙂 Batsmen smash sixes 😁 Legends clear the stadium😎 Hitman smashes a six + clears the stadium + hits a moving 🚌#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL @ImRo45 pic.twitter.com/L3Ow1TaDnE— Mumbai Indians (@mipaltan) September 9, 2020आईपीएल में पहला मैच 19 सितम्बर को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अबुधाबी में ही खेला जाएगा। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम दुबई में है और इस टीम के खिलाड़ियों को अबुधाबी आना होगा। मुंबई इस बार लसिथ मलिंगा के बिना ही मैदान पर उतरेगी। मलिंगा पारिवारिक कारणों से टीम के साथ नहीं जुड़े हैं।रोहित शर्मा बतौर ओपनर मुंबई के लिए खेलते हैं लेकिन इस बार क्रिस लिन भी इस टीम में है इसलिए देखना होगा बल्लेबाजी क्रम कैसा रहता है।