First Glimpse of Rohit Sharma son Ahaan: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के अहम खिलाड़ी रोहित शर्मा आईपीएल की शुरुआत से ही चर्चा में हैं। मुंबई इंडियंस के लिए उनका बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहा है, वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले को छोड़ किसी में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन अच्छी कप्तानी के चलते रोहित शर्मा ने ना सिर्फ टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया बल्कि सभी मुकाबलों में जीत दिलाई। ऐसा ही कुछ उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में किया, इस मुकाबले में रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा लेकिन उनके द्वारा दिए गए गुरु मंत्र से मुंबई इंडियंस को जीत जरुर मिली। इन सबके बीच रोहित शर्मा ने फैंस को दोगुनी खुशी दी, पहली तो मुंबई इंडियंस की जीत दूसरा सोशल मीडिया पर पहली बार उनके बेटे अहान की झलक दिखी है। अहान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, फैंस रोहित शर्मा की बेटे की तस्वीर पर कमेंट कर खूब प्यार लुटा रहे हैं।सोशल मीडिया पर पहली बार दिखी रोहित शर्मा के बेटे की झलकसोमवार शाम रोहित शर्मा को पूरे परिवार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान समायरा अपने पापा की हाथ पकड़े हुए नजर आईं, वहीं अहान अपनी मां की गोद में नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा के बेटे अहान की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जन्म के बाद पहली बार फैंस को अहान की झलक देखने को मिली। View this post on Instagram Instagram Postफैंस अहान को रोहित शर्मा की कॉपी बताते हुए प्यार जता रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि पापा की तरह ही क्यूट है, वहीं एक अन्य फैन ने लिखा सच में लड्डू एकदम रोहित की तरह। एक अन्य फैन ने लिखा कि अकाय का कॉम्पिटिटर एक्सपोज हो गया।फैंस कमेंट (photo credit: instagram/instantbollywood)गौरतलब है कि रोहित शर्मा के बेटे जन्म 15 नवंबर 2024 को हुआ था, बेटे के जन्म के बाद रोहित शर्मा की फैमिली पूरी हो गई है। वही रोहित शर्मा और रितिका सजदेह ने अपने बेटे का नाम अहान है, यह नाम संस्कृत के शब्द "अह" से लिया गया है जिसका अर्थ "जागृत करना" होता है।