'कैप्टन रोहित शर्मा ऑन चार्ज'- हिटमैन ने की ताबड़तोड़ शुरुआत; फैंस के जबरदस्त रिएक्शंस आये सामने

Neeraj
Photo Credit: X@Muhib8992
Photo Credit: X@Muhib8992

Rohit Sharma Starts Innings with Six: श्रीलंका और भारत (SL vs IND) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। मुकाबले में चारिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और श्रीलंकाई टीम ने 230/8 का स्कोर खड़ा किया है। इस टारगेट का पीछा करने के लिए भारत की ओर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। हिटमैन ने मैदान पर उतरते ही दूसरी गेंद पर जोरदार छक्का जड़ा।

उनके इस छक्के को देखकर लगा ही नहीं कि वह एक महीने के ब्रेक के बाद मैदान पर खेलने उतरे हैं। भारत की पारी का पहला ओवर असिथा फर्नांडो ने किया। इस ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित ने कड़क शॉट खेलते हुए डीप मिड-विकेट के ऊपर से छक्का लगते हुए छह रन बटोरे। रोहित की खतरनाक फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं।

श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा के पहले छक्के को लेकर आई प्रतिक्रियाओं पर एक नजर

(निस्वार्थ कप्तान रोहित शर्मा ऑन चार्ज।)

(एक महीने के ब्रेक के बाद आए रोहित शर्मा ने छक्के के साथ खाता खोला।)

(पारी की दूसरी ही गेंद पर अविश्वसनीय छक्का। ओह रोहित शर्मा, आप असली दिग्गज हो।)

(मुझे रोहित शर्मा से बेहतर सिक्स हिटर दिखाओ, मैं इंतजार करूंगा।)

(अगर छक्का मारना एक कला है, तो रोहित शर्मा इसमें माहिर हैं।)

(रोहित शर्मा ने वनडे में ऐसे खेलने के लिए टी20 से संन्यास लिया।)

(रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट छोड़ दिया है लेकिन टी20 क्रिकेट ने हिटमैन को नहीं छोड़ा है।)

अपनी इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वनडे फॉर्मेट में रोहित पहले 10 ओवरों में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर वीरेंदर सहवाग हैं, जिन्होंने सात बार पहले 10 ओवरों में फिफ्टी बनाई।

वहीं, रोहित ने ये कारनामा तीसरी बार किया है। सचिन तेंदुलकर, रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर ने पहले 10 ओवरों में 1-1 बार अर्धशतक बनाया है। इसके अलावा रोहित ने इस मैच में बतौर ओपनर तीनों प्रारूपों में अपने 15 हजार रन भी पूरे कर लिए।

Quick Links

Edited by Neeraj
App download animated image Get the free App now