रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के रिटेंशन को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

मुंबई इंडियंस ने चार अहम खिलाड़ियों को रिटेन किया है
मुंबई इंडियंस ने चार अहम खिलाड़ियों को रिटेन किया है

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईपीएल 2022 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस के रिटेन किए गए खिलाड़ियों को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मुंबई की टीम कई सारे प्लेयर्स को रिटेन करना चाहती थी लेकिन नियमों के कारण नहीं कर सके।

Ad

आईपीएल के अगले सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने चार रिटेन खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। तीन भारतीय खिलाड़ी और एक विदेशी खिलाड़ी को मुंबई ने रिटेन किया है। मुंबई की टीम में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया गया है। उनके अलावा विदेशी खिलाड़ियों में किरोन पोलार्ड को शामिल किया गया है। रोहित शर्मा को 16 करोड़ रूपये में रिटेन किया गया है। बुमराह को 12 करोड़ और सूर्यकुमार यादव को 8 करोड़ रूपये में रखा गया है। पोलार्ड को 6 करोड़ रूपये की धन राशि में रखा गया है। कुल 42 करोड़ रूपये की धन राशि में कुल चार खिलाड़ी मुंबई ने अपनी टीम में रखे हैं।

रोहित शर्मा ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों को लेकर कही बड़ी बात

मुंबई इंडियंस ने रिटेंशन को लेकर अपने कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो रिलीज किया है। रोहित शर्मा ने कहा है कि ये उनके लिए काफी दिल तोड़ने वाली बात है कि उन्हें अपने प्लेयर्स को रिलीज करना पड़ा। इन खिलाड़ियों ने टीम के लिए काफी काम किया। रोहित शर्मा ने कहा,

मुंबई इंडियंस के लिए रिटेंशन के मामले में ये सबसे मुश्किल साल रहा। हमारे पास कई जबरदस्त प्लेयर हैं और उनको रिलीज करना काफी दिल तोड़ने वाला रहा। इन खिलाड़ियों ने काफी बेहतरीन काम किए हैं और इस फ्रेंचाइजी के लिए कई यादगार मेमोरी बनाई है। हालांकि हमने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया और उम्मीद है कि हम एक बेहतरीन यूनिट बना सकें।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications