आईपीएल के पिछले 3 सीजन में रोहित शर्मा के आंकड़े

 रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

Ad

रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय में काफी बड़ा नाम है। सफ़ेद गेंद क्रिकेट में तो रोहित शर्मा को किसी परिचय की जरूरत ही नहीं है। टेस्ट क्रिकेट में भी बतौर ओपनर खेलते हुए रोहित शर्मा ने झंडे गाड़े हैं। इन सबके बीच आईपीएल में भी रोहित शर्मा का नाम अलग श्रेणी के बल्लेबाजों में ही गिना जाता है। रोहित शर्मा ही वह कप्तान है जिसने मुंबई इंडियंस को चार बार आईपीएल में चैम्पियन बना दिया।

शांत स्वभाव के रोहित शर्मा को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों समय गुस्सा करते हुए नहीं देखा जा सकता है। मैदान पर अपने खिलाड़ियों से पूछकर आगे बढ़ने वाले रोहित शर्मा जब रन बनाते हैं तो टीम को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। इस बार आईपीएल में भी रोहित शर्मा से उनकी टीम को खासी उम्मीदें तो जरुर रहेंगी। रोहित शर्मा खुद भी यह समझते हैं कि कप्तानी के अलावा मेरी जिम्मेदारी बल्लेबाजी में भी टीम को लीड करना है। इसे भली भाँति समझने वाले इस तूफानी बल्लेबाज को बतौर ओपनर खेलते हुए शुरुआत देनी है। कई सवाल रोहित शर्मा को लेकर उठते हैं उनमें एक यह भी है कि इस बार उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा। इस आर्टिकल में इस सवाल का जवाब तो नहीं है लेकिन पिछले तीन आईपीएल में रोहित के प्रदर्शन का विश्लेषण किया गया है।

यह भी पढ़ें:5 बल्लेबाज जो आईपीएल में सबसे ज्यादा बार रन आउट हुए

रोहित शर्मा का पिछले 3 आईपीएल में प्रदर्शन

2017

इस साल मुंबई इंडियंस ने तीसरी बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया था। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस वर्ष 17 मैच खेले और 333 रन बनाए जिनमें 3 अर्धशतक शामिल थे। नाम के अनुरूप इसे अच्छा प्रदर्शन नहीं कह सकते। ख़ास बात यह भी है कि रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट यहाँ 122 का था।

2018

 रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

इस साल मुंबई इंडियंस की टीम को प्लेऑफ़ से पहले ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा। रोहित शर्मा ने कुल 14 मैचों में 286 रन बनाए और फ्लॉप रहे। कुछ मैचों में वह मध्यक्रम में भी खेले। उच्च स्कोर इस बार 94 रन था। स्ट्राइक रेट में भी सुधार था और यह 133 पर पहुँच गया था। उनके बल्ले की ख़ामोशी के कारण टीम बाहर हो गई।

Ad

2019

 रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

इस बार फिर मुंबई इंडियंस ने खिताबी जीत हासिल की। रोहित शर्मा का बल्ला भी चला था। उन्होंने 15 मैचों में 129 के स्ट्राइक रेट से 405 रन बनाए। 2 अर्धशतक सहित उनका उच्चतम स्कोर 67 रन था। ज्यादा बड़े स्कोर बल्ले से नहीं आए लेकिन निरंतर रन उनके बल्ले से आते रहे और टीम ख़िताब भी जीतने में कामयाब रही।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications