Rohit Sharma vs MS Dhoni: कप्तानी के मामले में कौन रहा है बेहतर? जानिए दोनों दिग्गजों के आंकड़े

रोहित शर्मा और एमएस धोनी (Photo credit@BCCI and Getty)
रोहित शर्मा और एमएस धोनी (Photo credit@BCCI and Getty)

MS Dhoni vs Rohit Sharma Captaincy: रविवार को रोहित एंड कंपनी ने भारत को 2 साल में लगातार दूसरा आईसीसी खिताब जिताया। भारत ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत का 10 साल लंबा आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था।

Ad

इससे पहले रोहित 2023 के वर्ल्ड कप फाइनल में ट्रॉफी टीम के नाम करने से चूक गए थे। अब दो आईसीसी खिताब जीतने के बाद रोहित की तुलना भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से हो रही है। ऐसे हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि आईसीसी ट्रॉफी के अलावा ऐसे और कौन से खिताब है, जिन पर भारत ने रोहित की कप्तानी में अपनी मुहर लगाई है। आइए देखते हैं दोनों की कप्तानी का सफर-

एमएस धोनी की कप्तानी के आंकड़े

धोनी ने सबसे पहले 2007 में भारत को अपनी कप्तानी में पहला आईसीसी खिताब टी20 वर्ल्ड कप जिताया था, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने भारत को दो बार 2010 और 2016 में एशिया कप का विजेता बनाया। 2011 में धोनी की कप्तानी में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपिंयस ट्रॉफी अपने नाम की। धोनी की कप्तानी में 2010 और 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) दो बार चैंपियंस लीग टी20 की बादशाह बनी। 'थाला' के नेतृत्व में सीएसके की टीम सबसे ज्यादा पांच बार (एमआई भी सबसे ज्यादा पांच बार) 2010, 2018, 2019, 2021 और 2023 में दुनिया की सबसे बड़ी कैश रिच लीग आईपीएल की विजेता बनी।

Ad

रोहित शर्मा की कप्तानी के आंकड़े

वहीं, दूसरी ओर अब अगर रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने भी भारतीय टीम का सिर गर्व से ऊंचा किया है। रोहित ने 2013 में सबसे पहले मुंबई इंडियंस (एमआई) को चैंपियंस लीग टी20 का विजेता बनाया। इसके बाद रोहित एक के बाद एक बड़े खिताब अपनी टीम के नाम करते गए। रोहित ने पांच बार 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 एमआई की कमान संभालते हुए टीम को आईपीएल का खिताब दिलाया। भारतीय टीम को रोहित ने दो बार 2018 और 2023 में एशिया कप का चैंपियन बनाया। दो बार भारतीय टीम को आईसीसी टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बनाया

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications