रोहित शर्मा बनेंगे लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा? सोशल मीडिया पर तेज हुई हलचल

Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty
रोहित शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल तेज

Rohit Sharma Could Join LSG Rumors On Social Media : मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है कि रोहित शर्मा आईपीएल के अगले सीजन में मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। उनके लखनऊ सुपर जायंट्स में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। खबरों के मुताबिक जहीर खान के लखनऊ का मेंटर बनने के बाद अब रोहित शर्मा भी टीम को ज्वॉइन कर सकते हैं।

Ad

इस बार आईपीएल का मेगा ऑक्शन होने वाला है, जिसमें कई सारे खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किया जाएगा। रोहित शर्मा को लेकर पिछले सीजन से कयास लगाए जा रहे हैं कि वो मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। पिछले सीजन हार्दिक पांड्या को जब मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था, तो उसके बाद से खबरें आईं थीं कि रोहित शर्मा खुश नहीं हैं। उनका एक बयान वायरल हुआ था कि यह मेरा मुंबई इंडियंस में लास्ट सीजन है।

रोहित शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर मची हलचल

अब खबर आ रही है कि रोहित शर्मा आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स टीम को ज्वॉइन कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

क्या यह सच है कि रोहित शर्मा लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अगर यह सच है तो मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी।
Ad
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स में जा रहे हैं। जहीर खान ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।
Ad
तो रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स उन्हें खरीदने के लिए फेवरिट है।
Ad
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस में कप्तान के तौर पर खेलेंगे। केएल राहुल कप्तान नहीं होंगे। मुंबई इंडियंस के लिए यह बड़ा झटका है।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने अभी तक रोहित शर्मा को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। इसके अलावा ना ही रोहित शर्मा की तरफ से भी अभी तक कोई बयान आया है। हालांकि अगले महीने तक स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी, क्योंकि आईपीएल के रिटेंशन का ऐलान अगले महीने तक होगा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications