रोहित शर्मा छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस का साथ, पर नहीं होंगे ऑक्शन का हिस्सा; जानिए क्या है मामला?

Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty
मुंबई इंडियंस में नहीं रुकेंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma Will Leave Mumbai Indians : आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर काफी ज्यादा बात चल रही है। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ बने रहेंगे या फिर उन्हें रिलीज कर दिया जाएगा। इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और मीडिया में भी काफी खबरें आ रही हैं। अब एक और लेटेस्ट अपडेट रोहित शर्मा से जुड़ा आया है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि रोहित शर्मा आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस टीम में नहीं बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि वो टीम का साथ छोड़ सकते हैं लेकिन इसके बावजूद वो ऑक्शन में नहीं जाएंगे, बल्कि ट्रेड के जरिए किसी दूसरी टीम का हिस्सा बनेंगे।

दरअसल रोहित शर्मा को लेकर पिछले सीजन से ही काफी विवाद चल रहा है। हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 के दौरान मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया गया था। हार्दिक इससे पहले गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे थे लेकिन उन्हें ट्रेड के जरिए टीम में लाया गया और कप्तान भी बना दिया गया। इसको लेकर लोग काफी गुस्सा हो गए और हार्दिक पांड्या समेत मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी को भी काफी ट्रोल किया गया। इसके बाद से ही सुगबुगाहट होने लगी कि शायद रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं रहेंगे। उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रहे थे कि मेरा तो यह लास्ट है।

रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस टीम में नहीं रुकेंगे - आकाश चोपड़ा

वहीं आकाश चोपड़ा का मानना है कि रोहित शर्मा ट्रेडिंग के जरिए किसी दूसरी टीम का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा,

रोहित शर्मा रहेंगे या जाएंगे। यह एक बड़ा सवाल है। व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि अब वो मुंबई इडियंस में नहीं रुकेंगे। जो भी रिटेन किया जाएगा, उसको इसी सोच के साथ रिटेन किया जाएगा कि वो आपके पास तीन साल तक रहे, जब तक कि आपका नाम एम एस धोनी ना हो। एम एस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स की स्टोरी काफी अलग है लेकिन रोहित शर्मा को लेकर लगता है कि वो खुद ही एमआई को छोड़ सकते हैं या फिर एमआई की टीम उन्हें छोड़ सकती है। मुझे लगता है कि वो ऑक्शन में नहीं जाएंगे, बल्कि ट्रेड विंडो के जरिए किसी दूसरी टीम का हिस्सा बनेंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now