Allow Notifications
मैच | राजस्थान रॉयल्स | सनराइजर्स हैदराबाद | टाई | कोई नतीजा नहीं |
11 | 5 | 6 | 0 | 0 |
साल | विजेता टीम | कितने अंतर से जीत हासिल की | जगह |
2013 | राजस्थान रॉयल्स | 8 विकेट | जयपुर |
2013 | सनराइजर्स हैदराबाद | 23 रन | हैदराबाद |
2013 | राजस्थान रॉयल्स | 4 विकेट | दिल्ली |
2014 | राजस्थान रॉयल्स | 4 विकेट | अबुधाबी |
2014 | सनराइजर्स हैदराबाद | 32 रन | अहमदाबाद |
2015 | राजस्थान रॉयल्स | 6 विकेट | विशाखापट्टनम |
2015 | सनराइजर्स हैदराबाद | 7 रन | मुंबई |
2018 | सनराइजर्स हैदराबाद | 9 विकेट | हैदराबाद |
2018 | सनराइजर्स हैदराबाद | 11 रन | जयपुर |
2019 | सनराइजर्स हैदराबाद | 5 विकेट | हैदराबाद |
2019 | राजस्थान रॉयल्स | 7 विकेट | जयपुर |
IPL का 13वां सीजन 29 मार्च से खेला जाएगा। दुनिया भर में फैंस IPL के इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और काफी उत्सुक हैं। आइए RR vs SRH Head to Head आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
RR बनाम SRH मुकाबलों की अगर बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 11 मैच खेले गए हैं, जिसमें से सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 5 बार राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है। अभी तक दोनों टीमों के बीच एक भी मैच ड्रॉ नहीं हुआ है।
राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल के पहले सीजन की विजेता टीम है। शेन वॉर्न की अगुवाई में राजस्थान ने 2008 में आईपीएल के पहले सीजन का खिताब जीता था। हालांकि उसके बाद से टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा और टीम दोबारा खिताब नहीं जीत पाई। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 2013 में डेक्कन चार्जर्स की जगह अस्तित्तव में आई थी। तब से लेकर इस टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है और सभी टीमों को कड़ी टक्कर दी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। उस वक्त टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर थे और इस समय केन विलियमसन हैं।
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मुकाबला 27 अप्रैल 2013 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था। उस मुकाबले में राजस्थान की टीम ने हैदराबाद को 8 विकेट से मात दी थी। वहीं आखिरी बार इन दोनों टीमों के बीच 27 अप्रैल 2019 को मुकाबला खेला गया था, जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी।
न्यूजीलैंड टीम के वर्तमान कप्तान केन विलियमसन इस सीजन भी सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ होंगे। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम की भी कप्तानी कर चुके हैं, ऐसे में जब RR vs SRH मुकाबला होगा तो वो देखने लायक होगा।
Be the first one to comment on this post
Go to your
Browser"s Setting's page
Tap on
Site Settings/Site Permissions
Tap on
Notifications
Tap on
the Block list and find sportskeeda.com
Tap on
sportskeeda.com and tap on Allow
Allow Notifications
Notifications you have enabled
Teams
Series