शतक से चूके रुतुराज गायकवाड़, चेतेश्वर पुजारा दूसरी पारी में भी फ्लॉप; हार की कगार पर टीम

Neeraj
Photo Credit: X@SudhirA24362887
Photo Credit: X@SudhirA24362887

Ranji Trophy 2024/25 3rd day Report: रणजी ट्रॉफी 2024/25 के तीसरे दिन 14 टीमों के बीच घमासान जारी रहा। त्रिपुरा और उड़ीसा के बीच मुकाबला बारिश की वजह से तीसरे दिन भी शुरू नहीं हो पाया। वहीं, रेलवे ने चंडीगढ़ को 181 रन से मात देकर जीत के साथ अपना खाता खोला।

तीसरे दिन का राउंड अप आप यहां आप देख सकते हैं:

एलिट ग्रुप ए

त्रिपुरा बनाम उड़ीसा

बारिश की वजह से मैदान गीला रहा और तीसरे दिन टॉस तक संभव नहीं हो पाया। लगातार तीसरे दिन का खेल बारिश में धूल गया।

बड़ौदा बनाम मुंबई

बड़ौदा की टीम अपनी दूसरी पारी में 185 रन ही बना पाई। मुंबई को जीत के लिए 262 रन का टारगेट मिला है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने 2 विकेट खोकर 42 रन बना लिए थे। पृथ्वी शॉ दूसरी पारी में 12 रन बना पाए।

जम्मू-कश्मीर बनाम महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 312 रन बना लिए थे। वे अभी भी 207 रन पीछे हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेलते हुए 86 रन बनाए।

सर्विसेज बनाम मेघालय

मेघालय की टीम अपनी पहली पारी में 233 रन पर ऑलआउट हो गई थी। फॉलोऑन मिलने के बाद तीसरे दिन स्टंप्स तक मेघालय ने 57 रन बनाते हुए अपने 6 विकेट खो दिए थे।

एलिट ग्रुप B

हैदराबाद बनाम गुजरात

हैदराबाद की टीम अपनी पहली पारी में 334 रन पर सिमटी। इसके बाद तीसरे दिन का खेल खत्म हैदराबाद की टीम अपनी दूसरी पारी में 201 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

हिमाचल प्रदेश बनाम उत्तराखंड

उत्तराखंड की टीम अपनी पहली पारी में 299 रन पर ढेर गई थी। अब उसे फॉलोऑन मिला है।

राजस्थान बनाम पुडुचेरी

राजस्थान की टीम अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 291 रन ही बना पाई। पुडुचेरी ने तीसरे दिन स्टंप्स तक 207/6 का स्कोर बना लिया था।

विदर्भ बनाम आंध्रा

इस मुकाबले को जीतने के लिए आंध्रा को 239 रनों की दरकरार है। वहीं विदर्भ को 9 विकेट चटकाने हैं।

एलीट ग्रुप C

केरल बनाम पंजाब

पंजाब की टीम अपनी पहली पारी में 194 रन बनाए। तीसरे दिन का खत्म होने तक उसने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 23 रन बनाए।

उत्तर प्रदेश बनाम बंगाल

उत्तर प्रदेश की टीम अपनी पहली पारी में 292 रन ही बना पाई। इसके बाद दूसरी पारी में बंगाल की टीम की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। तीसरे दिन का खत्म होने तक उसने बिना कोई विकेट खोए 141 रन बना लिए थे।

मध्य प्रदेश बनाम कर्नाटक

इस मुकाबले में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। दिन का खेल खत्म तक MP ने 8 विकेट खोकर 425 रन बना लिए थे।

एलीट ग्रुप D

छत्तीसगढ़ बनाम दिल्ली

छत्तीसगढ़ की टीम अपनी पहली पारी में 343 रन पर ऑलआउट हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 33 रन बना लिए थे।

तमिलनाडु बनाम सौराष्ट्र

तमिलनाडु ने अपनी पहली पारी में 367 रन बनाए। दूसरी पारी में सौराष्ट्र के बल्लेबाजों की ओर से खराब प्रदर्शन देखने को मिला। तीसरे दिन का खत्म खत्म तक उसने 5 विकेट के नुकसान 35 रन बना लिए थे। पुजारा दूसरी पारी में अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

चंडीगढ़ बनाम रेलवे

इस मुकाबले को रेलवे की टीम ने 181 रन से जीत लिया।

असम बनाम झारखण्ड

असम अपनी पहली पारी में 180 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद फॉलोऑन खेलते हुए हुए असम ने तीसरे दिन स्टंप्स तक 3 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए थे।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications