ऋतुराज हर जगह रख रहे हैं माही को अपने पास, खुद की कैप में भी ढूंढ लिया MS Dhoni के साथ खास कनेक्शन

(Photo Courtesy: Instagram/ @ruutu.131)
(Photo Courtesy: Instagram/ @ruutu.131)

Ruturaj Gaikwad on MS Dhoni Connection: भारतीय टीम (Indian Cricket Team) इस समय जिम्बाब्वे के दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। सीरीज में अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का शानदार प्रदर्शन रहा है। उनका बल्ला जिम्बाब्वे के खिलाफ जमकर चल रहा है। इस सीरीज के बीच गायकवाड़ ने अपने गुरु और भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक खास कनेक्शन के बारे में बताया है। गायकवाड़ ने धोनी के साथ कनेक्शन के बारे में बताते हुए अपनी कैप की तस्वीर साझा की है।

Ad

गायकवाड़ ने शेयर की खास तस्वीर

सोशल मीडिया पर आए दिन महेंद्र सिंह धोनी अपने फेमस टैग लाइन थाला फॉर ए रीजन पर ट्रेंड करते हैं। हालांकि गायकवाड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि वह इस ट्रेंड से भी आगे निकल गए हैं। गायकवाड़ ने अपनी कैप की तस्वीर शेयर की है जिसका नंबर 88 है। उन्होंने इसे 88 नंबर को धोनी की जर्सी नंबर 7 से जोड़ने के लिए कमाल का फॉर्मूला निकाला। गायकवाड़ ने गणित का इस्तेमाल करते हुए 88 को 8+8 लिखा जिसका रिजल्ट 16 आया। उसके बाद उन्होंने 16 को 1+6 किया जिसका रिजल्ट 7 आया। इस तरह से उन्होंने अपनी कैप को महेंद्र सिंह धोनी के साथ कनेक्ट कर लिया। महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने इस खास कनेक्शन बताने की गायकवाड़ की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Ad

धोनी के उत्तराधिकारी बने हैं ऋतुराज गायकवाड़

दरअसल, ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के इसी साल कप्तान बने थे। वह महेंद्र सिंह धोनी की जगह टीम के कप्तान बने थे। धोनी ने खुद गायकवाड़ को कप्तान बनाए जाने की सिफारिश की थी। वहीं आईपीएल 2024 के दौरान धोनी गायकवाड़ को कप्तानी में काफी मदद करते हुए भी नजर आए थे।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स में एक उभरते हुए सितारे के रूप में चमके थे। धोनी ने गायकवाड़ पर अब तक काफी भरोसा दिखाया है। गायकवाड़ ने भी माही को कभी निराश नहीं किया और सीएसके को चैंपियन बनाने में बल्ले से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Quick Links

Edited by SAURAV KUMAR
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications