MI और CSK की फ्रेंचाइजी समेत 4 टीमों ने बनाई प्लेऑफ में जगह, लीग मैचों की समाप्ति के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज 

SA20 2025 पॉइंट्स टेबल (Photo Credit: cricbuzz.com)
SA20 2025 पॉइंट्स टेबल (Photo Credit: cricbuzz.com)

SA20 2025 Updated Points Table: SA20 2025 में लीग मैच खत्म हो गए हैं और अब प्लेऑफ के मुकाबलों की शुरुआत होगी। रविवार (2 फरवरी) को मौजूदा सीजन के 30वें मैच में एमआई केपटाउन ने प्रिटोरिया कैपिटल्स की हालत खराब कर दी और 95 रनों से जीत दर्ज की। इस तरह से एसए20 के तीसरे सीजन के लीग मैच समाप्त हो गए। कल खेले गए मुकाबले के नतीजे का प्लेऑफ की रेस में कोई फर्क नहीं पड़ा लेकिन एमआई की टीम ने अपने अंकों में इजाफा करते हुए प्लेऑफ से पहले खुद को मजबूत किया।

प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीमों में एमआई केपटाउन, पार्ल रॉयल्स, सनराइजर्स ईस्टर्न केप और जोबर्ग सुपर किंग्स शामिल है। वहीं प्रिटोरिया कैपिटल्स और डरबन सुपर जायंट्स को निराश होकर एलिमिनेट होना पड़ा। हम आपको लीग मैचों की समाप्ति के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

SA20 2025 के 30वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल

1) एमआई केप टाउन (Q)- 10 मैच, 7 जीत, 2 हार, 1 बेनतीजा, 35 अंक

2) पार्ल रॉयल्स (Q)- 10 मैच, 7 जीत, 3 हार, 28 अंक

3) सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Q)- 10 मैच, 5 जीत, 5 हार, 24 अंक

4) जोबर्ग सुपर किंग्स (Q)- 10 मैच, 4 जीत, 5 हार, 1 बेनतीजा, 19 अंक

5) प्रिटोरिया कैपिटल्स (E)- 10 मैच, 2 जीत, 6 हार, 2 बेनतीजा, 14 अंक

6) डरबन सुपर जॉयंट्स (E)- 10 मैच, 2 जीत, 6 हार, 2 बेनतीजा, 12 अंक

SA20 2025 के टॉप 5 बल्लेबाज

1) रासी वैन डर डुसेन (एमआई केपटाउन) - 9 मैच, 330 रन (एक अर्धशतक)

2) लुआन ड्रे प्रिटोरियस (पार्ल रॉयल्स)- 10 मैच, 323 रन (दो अर्धशतक)

3) जो रुट (पार्ल रॉयल्स) - 8 मैच, 279 रन (तीन अर्धशतक)

4) फाफ डू प्लेसी (जोबर्ग सुपर किंग्स) - 10 मैच, 267 रन (दो अर्धशतक)

5) एडेन मार्करम (सनराइजर्स ईस्टर्न केप) - 10 मैच, 261 रन (दो अर्धशतक)

SA20 2025 के टॉप 5 गेंदबाज

1) मार्को यानसेन (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)- 10 मैच, 15 विकेट (6.40 इकॉनमी)

2) मुजीब उर रहमान (पार्ल रॉयल्स)- 10 मैच, 14 विकेट (6.52 इकॉनमी)

3) नूर अहमद (डरबन सुपर जॉयंट्स)- 10 मैच, 13 विकेट (6.90 इकॉनमी)

4) हार्डस विलजोएन (जोबर्ग सुपर किंग्स)- 7 मैच, 12 विकेट (7.70 इकॉनमी)

5) लुथो सिपामला (जोबर्ग सुपर किंग्स) - 8 मैच, 12 विकेट (6.88 इकॉनमी)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications