SA20 2025: RR और MI फ्रेंचाइजी की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज 

Neeraj
SA20 की पॉइंट्स टेबल में क्या हुए बदलाव (photo- cricbuzz.com)
SA20 की पॉइंट्स टेबल में क्या हुए बदलाव (photo- cricbuzz.com)

SA20 2025 Updated Points Table: SA20 लीग अब अंत की ओर काफी तेजी से बढ़ रहा है। प्लेऑफ में जाने वाली टीमों की तस्वीर भी अब धीरे-धीरे साफ होने लगी है। बीते शनिवार को लीग में दो मुकाबले खेले गए और इन दोनों मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में काफी फेरबदल देखने को मिला। पहला मुकाबला पार्ल रॉयल्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच खेला गया था। इस मुकाबले को रॉयल्स ने 11 रनों से अपने नाम किया। रॉयल्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

Ad
Ad

दूसरा मैच MI केप टाउन और डरबन सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में हेनरिक क्लासेन और केन विलियमसन के शानदार अर्धशतक बेकार गए क्योंकि उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। MI ने यह मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए MI ने 14.5 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। 21 पॉइंट के साथ MI ने भी प्लेऑफ के लिए अपने दावे को मजबूत किया है। आइए जानते हैं पॉइंट्स टेबल में क्या फेरबदल हुए हैं।

SA20 2025 के 18वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल

1) पार्ल रॉयल्स- 7 मैच, 6 जीत, 1 हार, 24 अंक

2) एमआई केप टाउन- 7 मैच, 4 जीत, 2 हार, 1 बेनतीजा, 21 अंक

3) सनराइजर्स ईस्टर्न केप- 7 मैच, 4 जीत, 3 हार, 19 अंक

4) जोबर्ग सुपर किंग्स- 6 मैच, 2 जीत, 3 हार, 1 बेनतीजा, 10 अंक

5) प्रिटोरिया कैपिटल्स- 7 मैच, 1 जीत, 4 हार, 2 बेनतीजा, 9 अंक

6) डरबन सुपर जॉयंट्स- 8 मैच, 1 जीत, 5 हार, 2 बेनतीजा, 8 अंक

SA20 2025 के टॉप 5 बल्लेबाज

1) जो रुट (पार्ल रॉयल्स) - 7 मैच, 279 रन (तीन अर्धशतक)

2) लुआन ड्रे प्रिटोरियस (पार्ल रॉयल्स)- 7 मैच, 258 रन (दो अर्धशतक)

3) रासी वैन डर डुसेन (एमआई केपटाउन)- 7 मैच, 252 रन (एक अर्धशतक)

4) एडेन मारक्रम (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)- 7 मैच, 243 रन (दो अर्धशतक)

5) डेविड मिलर (पार्ल रॉयल्स) - 7 मैच, 183 रन (एक अर्धशतक)

SA20 2025 के टॉप 5 गेंदबाज

1) मार्को यानसेन (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)- 7 मैच, 12 विकेट (6.11 इकॉनमी)

2) मुजीब उर रहमान (पार्ल रॉयल्स)- 7 मैच, 12 विकेट (6.79 इकॉनमी)

3) रिचर्ड ग्लीसन (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)- 7 मैच, 11 विकेट (7.52 इकॉनमी)

4) नूर अहमद (डरबन सुपर जायंट्स)- 8 मैच, 10 विकेट (7.12 इकॉनमी)

5) लियाम डॉसन (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)- 6 मैच, 9 विकेट (5.84 इकॉनमी)

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications