हेनरिक क्लासेन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, डी कॉक की टीम को मिली जबरदस्त जीत

डरबन सुपर जायंट्स ने बेहतरीन जीत हासिल की
डरबन सुपर जायंट्स ने बेहतरीन जीत हासिल की

साउथ अफ्रीका टी20 (SA20) के आठवें मुकाबले में डरबन सुपर जायंट्स ने पार्ल रॉयल्स को 27 रनों से हरा दिया। डरबन सुपर जायंट्स की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। जवाब में पार्ल रॉयल्स की टीम 8 विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी।

Ad

डरबन सुपर जायंट्स के कप्तान क्विंटन डी कॉक ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनका ये फैसला सही साबित हुआ। काइले मेयर्स और वियान मुल्डर की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 62 रनों की साझेदारी की। काइले मेयर्स ने 23 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रनों की पारी खेली। इसके अलावा वियान मुल्डर ने 33 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 42 रनों की पारी खेली। इसके अलावा क्विंटन डी कॉक ने भी 31 गेंद पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 57 रन बनाए।

हेनरिक क्लासेन ने सिर्फ 19 गेंद पर नाबाद 50 रन बनाए

आखिर में आकर हेनरिक क्लासेन ने जबरदस्त धुआंधार पारी खेली। क्लासेन ने सिर्फ 19 गेंद पर 1 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 50 रन बनाए और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया।

पार्ल रॉयल्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 23 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रन बनाए। विहान लुब्बे ने भी 11 गेंद पर 18 रन बनाए। इयोन मोर्गन ने 37 गेंद पर 2 चौके और 5 छक्के 64 रनों की धुआंधार पारी खेली। वहीं डेन विलास ने भी 30 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 44 रन बनाए। हालांकि इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। डरबन की टीम ने जबरदस्त तरीके से जीत हासिल की और पार्ल रॉयल्स को एक और हार मिली।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications