जोस बटलर की टीम सेमीफाइनल में हारकर बाहर, कैपिटल्स ने बनाई फाइनल में जगह

प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है (Photo Credit - PC)
प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है (Photo Credit - PC)

साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20) के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पार्ल रॉयल्स को 29 रनों से हरा गिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए, जवाब में पार्ल रॉयल्स की टीम 19 ओवर में सिर्फ 124 रन बनाकर सिमट गई। इस तरह से प्रिटोरिया कैपिटल्स ने फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने लगातार दूसरी बार पार्ल रॉयल्स को हराया।

Ad

पार्ल रॉयल्स के कप्तान डेविड मिलर ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी प्रिटोरिया कैपिटल्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही और सिर्फ 19 रनों के स्कोर पर ही कुसल मेंडिस के रूप में उन्हें बड़ा झटका लग गया। वो मात्र 7 ही रन बना पाए। फिल साल्ट ने 22 रनों की पारी खेली। मिडिल ऑर्डर में केवल राइली रूसो ने बेहतरीन पारी खेली और बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। रूसो ने 41 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 56 रन बनाए। इसके बाद ईथन बोस्च ने 10 गेंद पर ताबड़तोड़ 22 रन बनाकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। पार्ल रॉयल्स की तरफ से एंडिले फेहलुकवायो ने 3 विकेट चटकाए।

डेविड मिलर के अलावा रॉयल्स के बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे

टार्गेट का पीछा करने उतरी पार्ल रॉयल्स को बड़ा झटका पहले ही ओवर में लग गया। सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय बिना खाता खोले आउट हो गए। जोस बटलर भी दूसरे विकेट के रूप में 13 रन बनाकर आउट हुए। पॉल स्टर्लिंग ने 14 गेंद पर 21 रनों की पारी खेली। डेन विलास ने भी 18 रन बनाए लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और टीम नियमित अंतराल में अपने विकेट गंवाती रही। कप्तान डेविड मिलर ने 27 गेंद पर 31 रन जरुर बनाए लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला और इसी वजह से पूरी टीम 19 ओवर में 124 रन बनाकर आउट हो गई। कैपिटल्स ने सात गेंदबाजों का प्रयोग किया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications