आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे चरण से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) कैंप से एक खास शख्‍स जुड़ गया है। फ्रेंचाइजी ने इस चहेते क्रिकेटर की एंट्री का वीडियो पोस्‍ट किया, जो कुछ ही लम्‍हों में फैंस के बीच वायरल हो गया। हम बात कर रहे हैं महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की। View this post on Instagram A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)मुंबई इंडियंस ने महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर के रविवार को यूएई पहुंचने की जानकारी दी। वीडियो के साथ मुंबई इंडियंस ने कैप्‍शन लिखा, 'द आइकॉन, द लीजेंड। द------आला रे!'स्वागत आहे 🙏#OneFamily #MumbaiIndians #IPL2021 #KhelTakaTak @sachin_rt @MXTakaTak MI TV pic.twitter.com/py8HW6mJAG— Mumbai Indians (@mipaltan) September 12, 2021मुंबई इंडियंस को अपने नेतृत्‍व में पहली बार 2010 में फाइनल में पहुंचाने वाले सचिन तेंदुलकर इस समय टीम के मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं।आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरूआत 19 सितंबर से होगी। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस पहले दिन तीन बार की आईपीएल चैंपियन चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स से भिड़ेगी। यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।इंग्‍लैंड से लौटे मुंबई इंडियंस के धुरंधरमुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह शनिवार को मैनचेस्‍टर से चार्टर फ्लाइट के जरिये यूएई पहुंचे। ये तीनों खिलाड़ी इंग्‍लैंड में भारतीय टेस्‍ट टीम का हिस्‍सा थे।इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज समाप्‍त होने के बाद आईपीएल में खेलने वाले इंग्लिश खिलाड़‍ियों के साथ भारतीय खिलाड़‍ियों को यूएई आना था। मगर भारतीय खेमे में कोविड-19 मामले के कारण मैनचेस्‍टर टेस्‍ट रद्द हुआ और इसके बाद फ्रेंचाइजी ने अपने स्‍तर पर सुविधाएं प्रदान करना शुरू कर दी हैं। इंग्‍लैंड से निकलने से पहले तीनों खिलाड़‍ियों का आरटी-पीसीआर टेस्‍ट निगेटिव आया और अमीरात देश में आने के बाद इन्‍हें फिर टेस्‍ट से गुजरना पड़ा। इनके कोविड टेस्‍ट एक बार फिर निगेटिव आए। मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक बयान जारी किया, 'मुंबई इंडियंस के तीन सदस्‍य कप्‍तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव अबुधाबी से निजी चार्टर फ्लाइट में आए। सभी सदस्‍यों का निकलने से पहले आरटी पीसीआर नतीजा निगेटिव आया। अबुधाबी पहुंचने पर एक बार फिर आरटी-पीसीआर टेस्ट लिया गया, जो निगेटिव आया।' बयान में बताया गया कि तीनों खिलाड़ी बीसीसीआई द्वारा अनिवार्य छह दिन के पृथकवास में रहेंगे। इसमें कहा गया, 'तीनों खिलाड़ी अपने परिवार के साथ आज सुबह आए और आईपीएल दिशा-निर्देश के मुताबिक अब 6 दिन के कड़े पृथकवास में रहेंगे।' मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरूआत 19 सितंबर को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ करेगा।