Sakshi's post on 15th Marriage Anniversary with MS Dhoni: क्रिकेट की दुनिया के 'थाला' कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के एक महान कप्तान रहे हैं, जिन्होंने कई बार मुश्किल मैचों में अपनी समझदारी दिखाते हुए जीत हासिल की है। आज धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अपनी 15वीं सालगिरह मना रहे हैं। उनके फैंस और चाहने वालों ने उन्हें इस खास दिन की शुभकामनाएँ दी हैं।धोनी और साक्षी का मिलन 2010 में हुआ था...4 जुलाई 2010 का दिन हर धोनी फैन के लिए यादगार है। सभी जानते हैं कि धोनी अपने परिवार और पत्नी के प्रति कितने समर्पित हैं। इसी समर्पण को दर्शाते हुए, आज धोनी की पत्नी साक्षी ने अपनी शादी की सालगिरह पर धोनी के साथ कुछ बेहतरीन तस्वीरों का एक कोलाज सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे उन्होंने अपने फैंस को भी इस खास दिन का हिस्सा बनाया है। इस पोस्ट पर साक्षी ने लिखा हैStarting our 15th year ! ❤️🙏🏻🧿 (हमारा 15वाँ वर्ष शुरू हो रहा है! ❤️🙏🏻 ) View this post on Instagram Instagram Postसाक्षी की इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या है?साक्षी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर धोनी के साथ जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें उनके प्यार भरे रिश्ते की झलक मिलती है। इस कोलाज में चार तस्वीरें शामिल हैं, जहां यह जोड़ी एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रही है और जीवनभर साथ निभाने का एक-दूसरे से प्यार भरा वादा कर रही है। यह कोलाज देखते ही बनता है। इस पोस्ट पर धोनी और साक्षी के फैंस ने भी खूब प्यार बरसाया है। कमेंट्स में फैंस ने उन्हें 'बेस्ट कपल' जैसे नामों से पुकारा है।साक्षी के पोस्ट पर फैंस दे रहे हैं प्रतिक्रियाएंसाक्षी और धोनी की इस कोलाज पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा हैआप दोनों को बधाई हो!एक दूसरे यूजर ने लिखा हैदुनिया के सबसे अच्छे जोड़े को सबसे मुबारक सालगिरहएक अन्य यूजर ने लिखा हैहैप्पी एनिवर्सरी 😍❤️ भगवान आप दोनों को जीवन भर खुशियाँ और साथ देंआपको बता दें, हाल ही में हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में धोनी ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की थी, जिस पर धोनी के फैंस ने उन्हें मिस करने की बात की। धोनी हमेशा ही क्रिकेट की दुनिया में 'थाला' के नाम से जाने जाएंगे और उनकी फैन फॉलोइंग उनका नाम कभी भी क्रिकेट की दुनिया से अलग नहीं होने देगी।