3 भारतीय क्रिकेटर जिन्हें इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है, 2 रिटायर खिलाड़ियों का नाम है शामिल

Indian cricketers who are most followed on Instagram
सचिन तेंदुलकर,(इमेज क्रेडिट: सचिन तेंदुलकर)

Indian cricketers who are most followed on Instagram 2024: भारतीय क्रिकेटर्स न केवल भारत में बल्कि अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए पूरे विश्व में जाने जाते हैं। इन क्रिकेटर्स के चाहने वाले दुनिया भर में मौजूद हैं। ऐसे में हर कोई अपने पसंदीदा क्रिकेटर से जुड़ना और उनकी निजी जिंदगी की घटनाओं को उनके साथ ही सेलिब्रेट करना चाहेगा। सोशल मीडिया के इस युग ने फैंस को अपने पसंदीदा सितारों के करीब आने का एक मौका दिया है। यह मौका है उनके आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से उनसे सीधा जुड़ने का। चाहे सिनेमा जगत के सितारे हों या खेल जगत के क्रिकेटर, उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई फॉलोवर्स होते हैं जो उन्हें बेहद पसंद करते हैं।

ढेर सारे फॉलोअर्स होने के कारण इनकी फैन फॉलोइंग इन्हें Instagram पर सबसे अधिक फॉलोअर्स का खिताब भी दिलाती है। इसलिए आज हम आपको उन टॉप 3 भारतीय क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स।

टॉप 3 भारतीय क्रिकेटर जिनके हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स

1. विराट कोहली

विराट कोहली का नाम हर कोई जानता है। वह भारतीय टीम के कप्तान रह चुके हैं। उनकी स्क्रीन पर जेन्युइन दिखने की वजह से और अपने फैंस को महत्व देने के कारण लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। विराट की पत्नी अनुष्का के साथ उनकी मजबूत बॉन्डिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आती हैं। फैंस का प्यार विराट के Instagram अकाउंट पर साफ झलकता है। जब यह आर्टिकल लिखा जा रहा था, उस वक्त विराट के Instagram अकाउंट पर 1,699 पोस्ट्स, 270M फॉलोअर्स और 303 फॉलोइंग थे। इस प्रकार विराट कोहली हैं Instagram पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले भारतीय क्रिकेटर, जिनके हैं 270 मिलियन फॉलोअर्स।

2. एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ भारतीय टीम के कप्तान नहीं थे; यह नाम भारत के लोगों के लिए एक इमोशन है। धोनी से प्रेरित हर क्रिकेटर के लिए धोनी “थल्ला” हैं। उनका नाम क्रिकेट की दुनिया में किसी भगवान से कम नहीं माना जाता है। इतनी ढेर सारी उपलब्धियाँ हासिल करने वाले यह भारतीय क्रिकेटर Instagram पर भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हैं। धोनी अपने फॉलोअर्स, परिवार, और उन्हें प्यार करने वाले हर इंसान को अपनी जीवन की झलकियाँ देते हैं। इस समय धोनी के Instagram पर 110 पोस्ट्स, 48.7 मिलियन फॉलोअर्स और 4 फॉलोइंग हैं। इसी के साथ धोनी बन जाते हैं Instagram पर दूसरे सबसे ज्यादा फॉलोअर्स पाने वाले भारतीय क्रिकेटर।

3. सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर, जिनके नाम से बच्चा-बच्चा वाकिफ है, भारतीय क्रिकेट के महानायक हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं और विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। सचिन तेंदुलकर इस समय Instagram पर तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले भारतीय क्रिकेटर हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1,328 पोस्ट्स हैं, 48.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं और वे 49 लोगों को फॉलो कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by वैशाली शर्मा
App download animated image Get the free App now