MS Dhoni के 43वें जन्मदिन को सलमान खान ने बनाया खास, जिम्बाब्वे में मौजूद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी दिया सरप्राइज

MS Dhoni
सलमान खान की मौजूदगी में एमएस धोनी ने केक काटा (Photo Credit:X/@BeingSalmanKhan)

Salman Khan at MS Dhoni birthday Celebration : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट जगत के सबसे सफल कप्तानों में शामिल धोनी भारत के लिए तीन अलग-अलग आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उनके जन्मदिन को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। वहीं क्रिकेटर्स से लेकर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने भी धोनी को बधाई दी है।

Ad

सोशल मीडिया पर आज महेंद्र सिंह धोनी ही छाए हुए हैं। सभी धोनी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ने भी पूर्व भारतीय कप्तान को जन्मदिन की बधाई दी है। उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें धोनी केक काट रहे हैं और सलमान भी वहीं मौजूद हैं।

सलमान खान ने दी बधाई

सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट से एमएस धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान की तस्वीर साझा की और उन्हें विश किया। फोटो मे सलमान बड़े प्यार से धोनी को देख रहे हैं। सलमान ने अपने ट्वीट में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो कप्तान साहब!"

Ad

वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें एमएस धोनी के केक काटने के मौके पर उनकी पत्नी साक्षी के साथ सलमान भी मौजूद नजर आए। इससे पहले धोनी और सलमान अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में जमकर नाचते भी दिखे थे।

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने दिया सरप्राइज

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी धोनी को जन्मदिन पर सरप्राइज दिया। ऋतुराज ने जिम्बाब्वे से आधी रात को महेंद्र सिंह धोनी को वीडियो कॉल के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी। ऋतुराज के साथ सीएसके के गेंदबाज तुषार देशपांडे भी थे। वहीं, मुकेश कुमार भी इन दोनों के साथ नजर आए। ये तीनों ही जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा हैं।

Ad

फैंस ने किया बर्थडे विश

महेंद्र सिंह धोनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। मैदान के बाहर धोनी जहां भी दिखाई देते हैं वहां उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस पागल रहते हैं। जन्मदिन पर फैंस में गजब का उत्साह है। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार माही को विश कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications