3 Cricketers who have been accused of rape: भारत ही नहीं अन्य देशों में भी क्रिकेटर्स के लाखों-करोड़ों फैंस हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि फैंस क्रिकेटर्स को फिल्म अभिनेताओं से ज्यादा पंसद करते हैं। क्रिकेटर्स की हाईफाई लाइफस्टाइल से फैंस खूब आकर्षित होते हैं। शायद ही आपको पता हो कि कई ऐसे क्रिकेटर्स हैं जिनकी काफी बदनामी भी हो चुकी है। कोई मैच फिक्सिंग में पाया गया तो किसी के ऊपर रेप जैसे आरोप भी लग चुके हैं।हालांकि कई बार ऐसा भी हुआ है जब क्रिकेटर्स को बिना वजह उनकी छवि खराब करने के लिए भी फंसाया जा चुका है। वहीं कुछ क्रिकेटर्स ऐसे भी हैं जो दौलत शोहरत के नशे में गलतियां कर बैठे हैं, जिसकी वजह से उनकों जेल की हवा भी खानी पड़ी है। आपको इस आर्टिकल में ऐसे ही 3 क्रिकेटर के बारे में बतांएगे जिनके ऊपर रेप जैसे आरोप लग चुके हैं।ऐसे तीन क्रिकेटर्स जिनके ऊपर रेप जैसे आरोप लग चुके हैं3. संदीप लामिचाने साल 2023 सितंबर में संदीप लामिचाने के ऊपर 17 साल की लड़की ने काठमांडू के एक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उस लड़की ने रेप का आरोप लगाया था। इसी मामले में संदीप को इसी साल 10 जनवरी को काठमांडू की एक अदालत ने 8 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि बाद में उन्हें बरी कर दिया गया था। इस केस से बरी होने के बाद संदीप वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा बने थे।2. निखिल चौधरीसाल 2021 में निखिल चौधरी पर ऑस्ट्रेलिया के टाउंसविल में 20 साल की लड़की से रेप करने का आरोप लगा था। साल 2021 में निखिल के ऊपर आरोप लगा था उन्होंने कार में एक लड़की का रेप किया था। हालांकि निखिल ने इन आरोपों को झूठा बताया था। View this post on Instagram Instagram Post1. दनुष्का गुनाथिलकाटी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान दनुष्का गुनाथिलका के ऊपर रेस जैसा आरोप लगा था। उस दौरान दनुष्का की मुलाकात सोशल मीडिया पर एक महिला से हुई थीं। जिसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबध बने थे। इसके बाद उस महिला ने दनुष्का पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसका रेप किया था। हालांकि बाद में दनुष्का को इस केस से बरी कर दिया गया था।