Anaya Bangar celebrate birthday: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच रह चुके संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल आर्यन बांगर जन्म से लड़के हैं लेकिन अपने अंदर लड़की होने का हावभाव महसूस करते है, जिसके उन्होंने अपना जेंडर चेंज करा लिया और वह लड़का से लड़की बन गए। यहां तक कि आर्यन ने सोशल मीडिया साइट पर भी अपना नाम बदलकर अनाया कर लिया है। अब वह पूरी तरह एक लड़की होने का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं आर्यन बांगर ने अपने ट्रांसफार्मेशन की जानकारी 11 नवंबर को दी थी, जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब स्टॉक किया जा रहा है। आर्यन आज अपना 24वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। संजय बांगर का जन्म महाराष्ट्र के भीड़ में हुआ था, लेकिन आर्यन के जन्म के बारे में सोशल मीडिया पर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।आर्यन बांगर ने सेलिब्रेट किया अपना 24वां बर्थडेआर्यन आज अपना 24वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिस पर सोफे पर बैठकर हाथों में केक लेकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। आर्यन ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि जीवित रहने के 23 वर्ष, वास्तव में जीने का 1 वर्ष। पिछले वर्ष खुशी, विकास और उस लड़की को गले लगाने की कोशिश कर रहा था, जिसके अंदर मैं हमेशा रहा हूं। यहां 24वां साल है, जिसकी शुरुआत में मैं अपनी सच्चाई को बिना किसी खेद के जी रहा हूं। आने वाले कई और खूबसूरत पलों के लिए शुभकामनाएं। फैंस भी आर्यन से अनाया बने संजय बांगर के बटे की तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है। वहीं फैंस उन्हें खुलकर जीने की सलाह भी दे रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postजाहिर है कि ट्रांसफार्मेशन जर्नी के बाद आर्यन बांगर की फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ है। पहले के मुताबिक अब ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं और उनकी हर पोस्ट पर नजर रखते हैं।अनाया बांगर की पोस्ट पर फैंस ने किए कमेंट (photo credit: instagram/anayabangar)