IPL 2020: संजू सैमसन ने खुद की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से होने पर दिया बयान

संजू सैमसन
संजू सैमसन

संजू सैमसन ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ खुद की तुलना को लेकर बयान दिया है। संजू सैमसन ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी की तरह कोई नहीं खेल सकता। संजू सैमसन का बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने उन्हें भारत का अगला महेंद्र सिंह धोनी बताया। इसके बाद गौतम गंभीर ने कहा कि वह संजू सैमसन ही रहेंगे उन्हें कोई अगला बनने की जरूरत नहीं है।

Ad

एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संजू सैमसन ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की तरह कोई नहीं खेल सकता और न ही किसी को कोशिश करनी चाहिए। संजू सैमसन ने खुद की तुलना महेंद्र सिंह धोनी के साथ होने की बातों को साफ़ तौर पर नकार दिया।

यह भी पढ़ें:वनडे क्रिकेट में डेब्यू करते ही हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

संजू सैमसन ने दिखाई जबरदस्त फॉर्म

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए संजू सैमसन ने बेहतरीन फॉर्म दर्शाई है। उन्होंने अब तक खेले गए दो मैचों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दो अर्धशतक जड़े हैं। राजस्थान रॉयल्स को पिछले दो मैचों में जीत दिलाने में संजू सैमसन का अहम योगदान रहा है।

संजू सैमसन की बेहतरीन बल्लेबाजी के कारण चारों तरफ इस बात पर चर्चा हो रही है कि भारतीय टीम में उनकी जगह क्यों नहीं है। भारतीय टीम में उनकी जगह पक्की होने की मांग भी काफी लोगों द्वारा रखी गई। संजू सैमसन बल्लेबाजी के अलावा विकेट के पीछे भी बेहतरीन खेल दिखाते हैं।

संजू सैमसन
संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल में अपने शुरुआती मैच में पहले चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया और बाद में किंग्स इलेवन पंजाब जैसी धाकड़ टीम को शिकस्त झेलने पर मजबूर कर दिया। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने ने आईपीएल के पहले सीजन में जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्हें अब तक आईपीएल के किसी भी सीजन में खिताब हासिल करने का मौका नहीं मिला है। इस बार यह टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।संजू सैमसन ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ खुद की तुलना को लेकर बयान दिया है। संजू सैमसन ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी की तरह कोई नहीं खेल सकता। संजू सैमसन का बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने उन्हें भारत का अगला महेंद्र सिंह धोनी बताया। इसके बाद गौतम गंभीर ने कहा कि वह संजू सैमसन ही रहेंगे उन्हें कोई अगला बनने की जरूरत नहीं है।

एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संजू सैमसन ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की तरह कोई नहीं खेल सकता और न ही किसी को कोशिश करनी चाहिए। संजू सैमसन ने खुद की तुलना महेंद्र सिंह धोनी के साथ होने की बातों को साफ़ तौर पर नकार दिया।

Ad

संजू सैमसन ने दिखाई जबरदस्त फॉर्म

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए संजू सैमसन ने बेहतरीन फॉर्म दर्शाई है। उन्होंने अब तक खेले गए दो मैचों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दो अर्धशतक जड़े हैं। राजस्थान रॉयल्स को पिछले दो मैचों में जीत दिलाने में संजू सैमसन का अहम योगदान रहा है।

संजू सैमसन की बेहतरीन बल्लेबाजी के कारण चारों तरफ इस बात पर चर्चा हो रही है कि भारतीय टीम में उनकी जगह क्यों नहीं है। भारतीय टीम में उनकी जगह पक्की होने की मांग भी काफी लोगों द्वारा रखी गई। संजू सैमसन बल्लेबाजी के अलावा विकेट के पीछे भी बेहतरीन खेल दिखाते हैं।

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल में अपने शुरुआती मैच में पहले चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया और बाद में किंग्स इलेवन पंजाब जैसी धाकड़ टीम को शिकस्त झेलने पर मजबूर कर दिया। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने ने आईपीएल के पहले सीजन में जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्हें अब तक आईपीएल के किसी भी सीजन में खिताब हासिल करने का मौका नहीं मिला है। इस बार यह टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications