Sara Tendulkar sibling trip with Arjun Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन इसके बाद भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। बल्कि सचिन तेंदुलकर की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही हैं। वहीं सचिन की लाडली सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सारा की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है और उनके इंस्टाग्राम पर 7.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फैंस भी सारा को देखना काफी पसंद करते हैं।
वहीं सारा तेंदुलकर फैंस के बीच अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। सारा की फैन फॉलोइंग इस कदर है कि वह सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करें वह मिनटों में वायरल हो जाता है। सारा तेंदुलकर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने और अर्जुन तेंदुलकर के लिए खास बात कही है।
सारा तेंदुलकर की इंस्टा स्टोरी में अर्जुन भी आए नजर
सारा तेंदुलकर ने बुधवार सुबह इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर स्टोरी शेयर की, जिसमें वो फ्लाइट की टिकट दिखा रही हैं और उनके साथ अर्जुन तेंदुलकर भी नजर आ रहे हैं। सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि first sibling trip lets go। इसका मतलब है कि सारा और अर्जुन की साथ में यह पहली ट्रिप है। हालांकि ये दोनों किस जगह जा रहे हैं, इसका खुलासा नहीं हुआ है।
क्रिकेट में भविष्य बना रहे हैं अर्जुन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता की तरह क्रिकेट में अपना भविष्य बना रहे हैं। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में भी अर्जुन तेंदुलकर का नाम शामिल था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने सऊदी अरब के जेद्दा में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में 30 लाख में खरीदा। मुंबई इंडियंस के अलावा किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने अर्जुन के लिए बोली नहीं लगाई थी। अर्जुन इससे पहले भी मुंबई के साथ ही थे और अगले सीजन में भी वो इसी के साथ दिखाई देंगे।
वहीं सचिन तेंदुलकर के बेटी सारा तेंदुलकर मॉडलिंग में अपना करियर बना रही है। सारा केवल भारत ही नहीं विदेशों में भी रैंप वॉक कर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। इसके अलावा वह कई प्रोडक्स का प्रचार भी कर चुकी हैं।