न्यूज़ीलैंड के वेलिंगटन में न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की शृंखला का पहला टी-20 मैच खेला गया | इस मैच में अपने एक कारनामे की वजह से पाकिस्तान के कप्तान सरफ़राज़ अहमद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गये | सरफराज मिचेल सैंटनर की गेंद को समझ नहीं पाये और क्रीज के काफी बाहर आ गये, गेंद स्पिन हुई और सरफराज गेंद को खेलने से चूक गये | गेंद विकेटकीपर हाथ में चली गयी | सरफराज ने पैर फैला कर क्रीज में वापस जाने की कोशिश की, लेकिन वो क्रीज तक पहुँचने में कामयाब नहीं हुए और आउट हो गये | सरफराज ने धोनी से मिलते-जुलते अंदाज में आउट होने से बचने की कोशिश की | इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर लोगो ने सरफराज का मजाक उड़ाया | पिछले साल न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एक मैच में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने छलांग लगा कर आउट होने से बचने की कोशिश की थी और वो इसमें कामयाब भी रहे थे | इस कारनामे के लिये धोनी की काफी तारीफ़ हुई थी | पूर्व भारतीय कप्तान धोनी विकेट के पीछे अपनी तेजी के लिये मशहूर हैं | धोनी विकेटों के बीच में भी काफी फुर्ती से दौड़ते है | धोनी की तरह सरफराज भी विकेटकीपर ही हैं |
देखिये सरफराज के आउट होने का वीडियो
This is how legends play sweep shot (sorry baaps according to u ????) pic.twitter.com/99BlM4AYtd
— Deekshu❤ (@Viratdeekshu18) January 22, 2018
देखें लोगो के ट्वीट्स
@SarfarazA_54 just try to copy this from msd but Baap baap hota hain ??? pic.twitter.com/AR5w801Dlv
— Deekshu❤ (@Viratdeekshu18) January 22, 2018
You're just a kid...Don't play as a legend?? @SarfarazA_54 #NZvsPAK
— Saket (@Saketb17) January 22, 2018
Matching Dhoni is a quite tough task #DhoniAsan pic.twitter.com/rbf01zDxhZ
— Kevin Fernandes (@kevin88fern) January 22, 2018
Sarfraz Ahmed just try to copy this from MSD but Baap Baap hota hain ???#TeamIndia #MSDhoni #msd #ViratKohli #indiacricket #indiancricketteam #Virushka pic.twitter.com/JuemoU99Oh
— Riya Mavi (@RiyaMavi007) January 23, 2018
पहले टी-20 मैच में पाकिस्तान 19.4 ओवर में 105 रन बना कर ऑल-आउट हो गयी | जवाब ने न्यूज़ीलैंड ने 15.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को पा लिया | इसे भी पढ़ें: टी20 क्रिकेट में रनों के मामले में सुरेश रैना ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे न्यूज़ीलैंड दौरे पर पाकिस्तान को लगातार हार नसीब हो रही है | इस दौरे पर पाकिस्तान को सिर्फ एक अभ्यास मैच में जीत मिली है | 5 एकदिवसीय मैचों की शृंखला में न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान को 5-0 से हरा कर शृंखला अपने नाम की | इसके बाद वेलिंगटन में खेले गये पहले टी-20 मुकाबले में भी न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान को हरा दिया |