शाहिद अफरीदी ने महेंद्र सिंह धोनी को रिकी पोंटिंग से बेहतर कप्तान बताया

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने महेंद्र सिंह धोनी को बेहतर कप्तान बताकर चौंका दिया है। भारतीय खिलाड़ियों के साथ अफरीदी की बीच-बीच में सोशल मीडिया पर नोक-झोंक चलती रहती है। ऐसे में अफरीदी ने धोनी को रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज से बेहतर चुनकर हैरान किया है।

Ad

ट्विटर पर फैंस से बातचीत करते हुए शाहिद अफरीदी ने महेंद्र सिंह धोनी को ऑस्ट्रेलिया दिग्गज रिकी पोंटिंग से बेहतर कप्तान चुना। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि धोनी ने युवाओं के साथ मिलकर एक शानदार टीम बनाई।

अफरीदी ने कहा -

मैं धोनी को पोंटिंग से बेहतर मानता हूँ क्योंकि उन्होंने युवाओं के साथ मिलकर एक नई टीम बनाई
Ad

महेंद्र सिंह धोनी और रिकी पोंटिंग की कप्तानी का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। धोनी के कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम के दिग्गजों की विदाई हुई थी। 2008 में सौरव गांगुली, 2012 में राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण एवं 2013 में सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट को अलविदा कहा था। धोनी ने इसके बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर एक मजबूत टीम बनाई और यह सभी अभी भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं।

महेंद्र सिंह धोनी एकमात्र कप्तान जिन्होंने आईसीसी के तीनों टूर्नामेंट जीते हैं

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी के तीनों टूर्नामेंट जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने 2007 वर्ल्ड टी20, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इसके अलावा धोनी की ही कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंची थी।

धोनी की कप्तानी में भारत ने 60 टेस्ट खेले, जिसमें 27 मैचों में टीम को जीत मिली। इसके अलावा धोनी ने 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में भी टीम की कप्तानी की है, जिसमें से 110 मैचों में भारत विजयी रहा। 2007 में भारत के कप्तान बनने वाले धोनी ने 72 टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी टीम की अगुवाई की, जिसमें से 42 मैचों में भारत ने जीत हासिल की।

दूसरी तरफ रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2003 और 2007 में लगातार दो बार विश्व कप का खिताब जीता था। रिकी पोंटिंग की ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने समय की बेहद खतरनाक टीम थी और किसी भी टीम के लिए उन्हें हराना काफी मुश्किल होता था। पोंटिंग ने 77 टेस्ट (48 जीत), 230 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (165 जीत) और 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय (7 जीत) में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की है।

यह भी पढ़ें - गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दी प्रतिक्रिया

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications