गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दी प्रतिक्रिया 

महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए आखिरी बार 2019 वर्ल्ड कप में खेले थे
महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए आखिरी बार 2019 वर्ल्ड कप में खेले थे

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी है। गौतम गंभीर ने कहा है कि अगर धोनी को लेकर लगता है कि वो फिट हैं और अपना योगदान दे सकते हैं और उन्हें भारत के लिए खेलना जारी रखना चाहिए।

गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टिड में बात करते हुए कहा,

"उम्र तो बस एक आंकड़ा है। अगर आप अच्छी फॉर्म में है और गेंद को अच्छे तरीके से हिट कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, गेम को एंजॉय कर रहे हैं और उन्हें लगता है कि वो 6-7 पर खेलते हुए भारत को जीत दिला सकते हैं, तो उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए।

धोनी पर दबाव नहीं बनाना चाहिए- गौतम गंभीर

महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी की सभी ट्रॉफी को जीता है। गौतम गंभीर ने धोनी के लिए जोड़ते हुए कहा,

"उनकी फिटनेस अच्छी है और फॉर्म में हैं, तो कोई भी उनके ऊपर संन्यास लेने के लिए दबाव नहीं बना सकता। कोई एक्सपर्ट धोनी जैसे प्लेयर्स के ऊपर उनकी उम्र के कारण दबाव बना देते हैं। यह एक व्यक्तिगत फैसला है, क्योंकि जब आप खेलना शुरू करते हैं, तो वो भी आपका निजी फैसला होता है।

महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए आखिरी बार पिछले हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में खेले थे। इस मैच में भारत को हार मिली थी, लेकिन इसके बाद वो धोनी किसी भी प्रकार की क्रिकेट खेलते हुए नजर नहीं आए हैं।

हालांकि वो आईपीएल 2020 के जरिए वापसी करने वाले थे और जबरदस्त तरीके से ट्रेनिंग भी कर रहे थे। हालांकि कोरोना वायरस के कारण उनकी वापसी नहीं हो पाई। अब 19 सितंबर से आईपीएल यूएई में होने वाला है, तो धोनी एक बार फिर खेलते हुए नजर आएंगे। हर किसी की नजर धोनी के ऊपर होने वाली है और सभी उन्हें भारत के लिए खेलते हुए देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: 3 दिग्गज खिलाड़ी जिन्होंने अपने करियर का आखिरी मैच भारतीय टीम के खिलाफ खेला

Quick Links

Edited by मयंक मेहता