पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर की बहन का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर साझा किया दर्द 

2nd One Day International: South Africa v Pakistan
शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) भारत में चल रहे वर्ल्ड कप 2023 में अपना दमखम दिखा रही है। इस वर्ल्ड कप के बीच एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज आलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) की बहन का निधन हो गया है। उनकी बहन लंबे समय से बीमार चल रही थी। बहन के निधन का खुलासा खुद दिग्गज ऑलराउंडर ने किया।

दाएं हाथ के खिलाड़ी ने 17 अक्टूबर, मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अपनी बहन के निधन की जानकारी देते हुए लिखा कि यह तय है कि हम अल्लाह के हैं और उसी की ओर वापस जाएंगे। भारी मन से मैं आपको बताना चाहता हूं कि मेरी प्यानी बहन का निधन हो गया है और उनकी नमाज ए जनाजा 17 अक्टूबर, 2023 को होगी। अफरीदी की इस पोस्ट में उनका दुख साफ तौर पर झलक रहा है। वहीं, उनके पोस्ट पर फैंस लगातार उनकी बहन की आत्मा की शांति की दुआ करते नजर आये।

बहन के निधन से पहले, 16 अक्टूबर को भी उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया था। पाकिस्तानी दिग्गज ने उस पोस्ट में लिखा था कि मैं जल्द आपसे मिलने के लिए वापस आ रहा हूं, मेरा प्यार बना रहे। मेरी प्यारी बहन अभी अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। मैं आपसे उसके स्वास्थ्य के लिए दुआ करने का अनुरोध करता हूं। अल्लाह उसे जल्द स्वस्थ करे और लंबी जिंदगी दे। पाकिस्तान क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को इस दुख भरी घड़ी में फैंस का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। फैंस लगातार उनको हिम्मत दे रहे हैं।

आपको बता दें कि शाहिद अफरीदी के दामाद शाहीन अफरीदी फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ भारत में वर्ल्ड कप 2023 खेल रहे हैं। उनकी टीम को पिछले मुकाबले में भारतीय टीम से हार मिली थी और उनका अगला मुकाबला 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Be the first one to comment