मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, दिग्गज ने 9 साल के कार्यकाल पर लगाया विराम 

शेन बॉन्ड ने लम्बे समय तक कोचिंग विभाग में मुंबई इंडियंस को अपनी सेवाएं दी
शेन बॉन्ड ने लम्बे समय तक कोचिंग विभाग में मुंबई इंडियंस को अपनी सेवाएं दी

पांच बार की आईपीएल (IPL) चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड (Shane Bond) ने अपना रास्ता अलग कर लिया है। इस तरह 2015 से फ्रेंचाइजी के गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा रहे न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज के 9 साल के करियर का अंत हुआ।

Ad

शेन बॉन्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए कई सीजन तक तेज गेंदबाजों का जिम्मा संभाला और ILT20 के उद्धघाटन संस्करण में एमआई एमिरेट्स के हेड कोच की भूमिका भी निभाई थी। उनकी अगुवाई में टीम ने क्वालीफ़ायर 2 तक का सफर तय किया था, जहाँ उसे गल्फ जायंट्स ने हराया था।

मुंबई इंडियंस ने एक आधिकारिक रिलीज के माध्यम से बॉन्ड के अलग होने की घोषणा करते हुए कहा,

मुंबई इंडियंस घोषणा करती है कि शेन बॉन्ड का सफल कार्यकाल जो 2015 में शुरू हुआ था, टीम के साथ नौ साल के कार्यकाल के बाद समाप्त हो गया है, जिससे उनके शानदार करियर का अंत हो गया। उनके करियर में मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी कोच के रूप में 4 आईपीएल ट्राफियां और आईएलटी 20 में उद्घाटन सत्र में एमआई एमिरेट्स का मुख्य कोच होना शामिल है। अपनी पीढ़ी के महानतम गेंदबाजों में से एक, गेंदबाजी के लिए शेन का दृष्टिकोण एक कलाकार जैसा था, जो एक खिलाड़ी, लीडर और फिर एक कोच के रूप में परिस्थितियों में महारत हासिल करने और टीम के लिए प्रदर्शन करने में सक्षम था।

Ad

शेन बॉन्ड ने मुंबई इंडियंस के साथ अपने करियर को बताया अविश्वसनीय अनुभव

कीवी दिग्गज ने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए अवसर देने हेतु अंबानी परिवार का आभार व्यक्त किया, साथ ही कुछ अहम बातों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा,

मैं पिछले नौ सीजन से एमआई वन फैमिली का हिस्सा बनने का मौका देने के लिए अंबानी परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैदान के अंदर और बाहर इतनी सारी शानदार यादों के साथ यह एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे इतने सारे महान लोगों, खिलाड़ियों और स्टाफ दोनों के साथ काम करने और मजबूत संबंध रखने का मौका मिला। मैं उन सभी को याद करूंगा और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। अंत में एमआई पलटन को उनके समर्थन के लिए भी धन्यवाद।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी लसिथ मलिंगा को 2024 के लिए मुंबई का गेंदबाजी कोच बनाए जाने के बाद बॉन्ड को हटाने का फैसला किया गया है। मलिंगा ने आईपीएल से संन्यास लेने के बाद राजस्थान रॉयल्स के साथ काम किया था, लेकिन अब वह फिर से मुंबई इंडियंस में लौट आए हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications